फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   baba murder, baba brutally beated till death, yaamunanagar baba murder, haryana murder, crime

चार युवकों ने पीट-पीट कर मार डाला बाबा, वजह चौंकाने वाली

Mon, 06 Jun 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Mon, 06 Jun 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
baba murder, baba brutally beated till death, yaamunanagar baba murder, haryana murder, crime
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
एक बाबा को चार युवकों ने इतनी बुरी तरह मारा पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। गांव दामला में अंजाम दी गई इस वारदात के पीछे का कारण पता चला तो पुलिस भी हैरान रह गई। युवकों ने बाबा को सिर्फ इसलिए मारा पीटा क्योंकि उसने सट्टे का नंबर बताने से इंकार कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर भर में छापेमारी करके चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


पूछताछ की गई तो युवकों ने सारा सच उगल दिया। उन्होंने बताया कि बाबा शराब की बोतल के बदले में सट्टे का नंबर बताता था। शनिवार रात को वे बाबा से नंबर लेने गए थे, लेकिन बाबा ने नंबर देने से इंकार कर दिया। ना सुनते हुए युवकों को गुस्सा आ गया और उन्होंने बाबा को मारना पीटना शुरू कर दिया। जब बाबा की हालत खराब होने लगी तो वे वहां से भाग गए।
विज्ञापन


बाबा के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और बाबा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अजय राणा ने बताया कि युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed