{"_id":"a525ec5ca0fdd6d2bae2b2f509658c61","slug":"auto-driver-beaten-by-head-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो नहीं रोका तो हेड कांस्टेबल ने पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो नहीं रोका तो हेड कांस्टेबल ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Jul 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
चालक ने ऑटो नहीं रोका तो सेक्टर 7/8 के चौक पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल हरभजन ने उसकी पिटाई कर दी। ऑटो चालक पवन कुमार ने पीसीआर को फोन करने की कोशिश की तो उसका ऑटो भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
घ्ाटना के समय चालक के पास लाइसेंस और आरसी मौजूद थी। बाद में पीसीआर की जिप्सी मौके पर पहुंची। चालक पवन यादव की सहायता करने की बजाए पीसीआर जवानों ने हेड कांस्टेबल का साथ दिया और चालक को धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन
पवन ने आरोप लगाया कि सेक्टर-26 थाना पुलिस में भी उसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं की। उसने बताया मंगलवार को मामले की शिकायत एसएसपी से करेंगे। पवन ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन