फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auction of Chandigarh Housing Board Flats

हाउसिंग बोर्ड के खाली मकान होंगे नीलाम!

Thu, 16 Oct 2014 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Oct 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
Auction of Chandigarh Housing Board Flats

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की विभिन्न आवासीय योजनाओं में खाली पड़े करीब 20 मकानों की नीलामी हो सकती है। सीएचबी बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की वीरवार को होने वाली बैठक में यह तय होगा कि खाली मकानों की नीलामी की जानी है या नहीं?

विज्ञापन

सीएचबी की आवासीय योजनाओं में जिन अलॉटियों को मकान अलॉट हुए थे उनमें से कुछ ने इसे सरेंडर कर दिया था या बाद में सीएचबी ने किसी कारण से इनकी अलॉटमेंट रद्द कर दी थी।
विज्ञापन


सालों से सीएचबी के लगभग 20 मकान खाली पड़े हैं, जिससे यह मकान खराब हो रहे हैं। यही वजह है कि सीएचबी ने अब बोर्ड के समक्ष यह प्रस्ताव रखा है कि खाली पड़े इन मकानों को अब अलॉट कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर बोर्ड नीलामी करने की मंजूरी दे देता है तो सीएचबी इन मकानों को बेचकर करोड़ों रुपये की कमाई करेगा। चार साल पहले सीएचबी ने सेक्ट-51 में एश्योर्ड अलॉटमेंट स्कीम के तहत फ्लैटों की नीलामी की थी जिसमें टू बेडरूम का फ्लैट एक करोड़ में नीलाम हुआ था।

बैठक में शहर के विभिन्न सेक्टरों में खाली पड़ी प्रॉपर्टी को किराए पर देने पर विचार होगा। शहर के विभिन्न सेक्टरों में सीएचबी के 143 बूथ खाली पड़े हैं और इन बूथों के लिए सीएचबी को लंबे समय से खरीदार नहीं मिल रहे हैं।


सीएचबी ने इन खाली बूथों को नीलाम करने की कोशिश कई बार की, लेकिन सीएचबी को सफलता नहीं मिली। बैठक में सीएचबी में चीफ इंजीनियर के पद पर नियुक्ति को लेकर भी फैसला होगा। साथ ही बैठक में सीएचबी के कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का भी फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed