पत्नी वियोग में तड़प रहा था, अचानक कर दिया खौफनाक काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और ससुरालवालों के सामने अचानक युवक ने उठाया ऐसा कदम कि सभी देखकर सन्न रह गए। दरअसल हरियाणा के डबवाली (सिरसा) में पत्नी वियोग में तड़प रहे एक पति ने अपने ससुरालियों की चौखट पर सिर पटक-पटकर अपनी जान देने का प्रयास किया।
लहूलुहान पति को देखकर न तो पत्नी का दिल पिघला, न ही ससुरालियों का। सूचना मिलने पर युवक के परिजन ही उपचार के लिए उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल में लेकर आए।
गांव मसीतां निवासी सुखपाल सिंह की पत्नी करीब चार दिन पहले अपने मायके गांव वडिंगखेड़ा (जिला श्री मुक्तसर साहिब) गई थी। पत्नी को वापस लाने के लिए मंगलवार को सुखपाल वडिंगखेड़ा पहुंच गया। पत्नी से साथ चलने की जिद करने लगा।
ससुरालियों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया
ससुरालियों के इनकार के बाद वह चौखट पर सिर पटकने लगा। बुरी तरह से लहूलुहान होने के बावजूद उसने अपनी जिद नहीं छोड़ी। उधर, इतना कुछ हो जाने के बावजूद ससुरालियों का दिल नहीं पिघला।
सुखपाल के अनुसार ससुरालियों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। उसके परिजनों ने ही उसे मौका पर पहुंचकर संभाला। उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए।
वहीं पत्नी का कहना है कि हमारे घर में दीवार बनाने का कार्य चल रहा है। इसलिए मैं वापस नहीं जाना चाहती थी। फोन पर ही मैंने अपने पति को पांच दिनों के बाद वापस आने की बात कही थी। लेकिन वह शराब के नशे में धुत्त होकर वह उसके मायके पहुंच गया। घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज करने लगा। फिर अपना सिर खुद ही पटकने लगा। तमाशा देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया।