फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to suicide by husband and wife

पुलिस की रेड से परेशान थे, पी ली फिनाइल

Mon, 23 Jun 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Jun 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
attempt to suicide by husband and wife

अपहरण मामले में पंचकूला पुलिस की छापेमारी से तंग आकर मौलीजागरां के एक दंपति ने फिनाइल पी ली। पड़ोसियों ने दंपति को सेक्टर-6 पंचकूला अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

विज्ञापन


फिनाइल पीने वाले दंपति की पहचान मौलीजागरां कांप्लेक्स निवासी 45 वर्षीय हीरालाल और उसकी पत्नी ओमवती के रूप में हुई। हीरालाल ने बताया कि पंचकूला पुलिस उनके घर पर बेेटे की तलाश में हर रोज छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


इसके चलते उन्होंने फिनाइल पी है। वहीं, घटना की जानकारी होने पर मौलीजागरां पुलिस मौके पर पहुंचकर उनके बयान दर्ज करने अस्पताल में पहुंची। लेकिन अभी दंपति ने बयान नहीं दर्ज करवाए है। मौलीजागरां पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलीजागरां कांप्लेक्स के मकान नं. 1210 निवासी राजिंदर ने 14 जून को बुढ़नपुर से नाबालिग लड़की का अपहरण कर भाग गया था। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने राजिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में उसके घर पर छापेमारी की थी।

राजिंद्र का सुराग न लगने पर पंचकूला पुलिस आए दिन राजिंद्र के पिता हीरालाल और मां ओमवती को बुलाकर पूछताछ करती और दिन व रात को घर पर छापेमारी कर रही थी। शनिवार को दंपति ने पुलिस की छापेमारी से परेशान होकर फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।


पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। हीरालाल के रिश्तेदार ने बताया कि पंचकूला पुलिस से परेशान होकर दंपति ने वारदात को अंजाम दिया है।

राजिंद्र के बारे में उनके परिवार को कुछ भी पता नहीं है। मनीमाजरा थाना प्रभारी ने बताया कि दंपति के फिनाइल पीने की जानकारी पंचकूला अस्पताल से उनके पास आई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed