{"_id":"6a43e52844f3bfb24e97293616b50d3a","slug":"attempt-to-rob-corporation-bank-atm-in-abohar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में लुटने से बचा कार्पोरेशन बैंक का ATM और लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबोहर में लुटने से बचा कार्पोरेशन बैंक का ATM और लाखों
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, अबोहर
Updated Fri, 08 Jan 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर में कार्पोरेशन बैंक का एटीएम लुटने से बच गया। देर रात दो चोरों ने उसे तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। घटना गांव अमरपुरा की है। घटना की सूचना मिलने पर बल्लूआना के डीएसपी व बहाववाला की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कार्पोरेशन बैंक के भीतर बने एटीएम में बीती रात करीब 2 बजे दो अज्ञात चोर बैंक की चारदिवारी फांदकर अंदर घुस गए और एटीएम रूम के ताले तोड़कर मशीन को पूरी तरह से तोडकर कैश निकालने का प्रयास किया। लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
इधर आज सुबह बैंक में पहुंचें बैंक के एटीएम के सुरक्षागार्ड व गांव के ही निवासी राजीव कुमार ने इस बात की सूचना बैंक अधिकारियों व थाना बहाववाला की पुलिस को दी।
विज्ञापन
डीएसपी वीरचंद, अबोहर के एसपी हरजीत सिंह तथा बहाववाला के थाना प्रभारी तेजिंदर पाल, एएसआई इकबाल सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचें और जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों ने बैंक के एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की तो उन्होंनें देखा कि रात्रि करीब 2 बजे दो अज्ञात व्यक्ति एटीएम में घुसे और एटीएम को तोड दिया। लेकिन कैश के लॉकर के ना खुलने पर वे वहां से चले गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में की क्वालिटी अच्छी न होने से अज्ञात लोगों की पहचान नहीं हो पा रही।