{"_id":"a403c153502eaa00759bc0d15888fabb","slug":"attempt-to-rape-with-minor-girl-by-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के चाचा ने किया बच्ची से रेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त के चाचा ने किया बच्ची से रेप का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 14 Jul 2014 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के बर्थडे पार्टी के लिए सहेली को बुलाने गई 9 साल की बच्ची के साथ सहेली के चाचा ने ही दुराचार करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकी देकर छोड़ दिया। घर आकर बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बताई। बच्ची के परिजनों ने 181 हेल्पलाइन नंबर पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर दशमेश नगर निवासी सोनू पर केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को बच्ची की बहन का जन्मदिन था। घर पर बर्थडे पार्टी मनाने की तैयारी चल रही थी। मां ने बच्ची को मोहल्ले में रहती सहेली को बुलाने के लिए भेजा था। जब वह सहेली के घर गई तो उसके चाचा उसे कमरे में ले गए।
विज्ञापन
फिर उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की, जब वह रोने लगी तो उसने किसी को न बताने की धमकी दे छोड़ दिया। इसके बाद बच्ची की मां ने 181 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन