लड्डू दिखाकर किशोरी पर टूट पड़ा तांत्रिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तांत्रिक ने लड्डू दिखाकर पड़ोस में रहने वाली एक 11 वर्षीय किशोरी की आबरू पर हाथ डाल दिया। विरोध करने पर उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
मामला, हरियाणा के रतिया इलाके की है। रतिया पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पांचवी कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने बताया कि लड़की के माता-पिता की कुछ समय पूर्व मौत हो जाने पर लड़की अपने चचेरे भाई के साथ रह कर पढ़ रही है। मंगलवार शाम को पड़ोस में रहने वाले एक तांत्रिक बाबु राम के घर वाले कहीं बाहर गए हुए थे।
महिला ने लड़की को तांत्रिक के चंगुल से छुड़वाया
तांत्रिक ने लड़की को लड्डू देने के बहाने कमरे में बुलाया। इसी दौरान पीछे से ही लड़की की रिश्तेदार महिला तांत्रिक के घर पहुंची तो देखा कि तांत्रिक एक कमरे में लड़की के साथ छेड़छाड़ तथा आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था और लड़की रो रही थी।
महिला ने लड़की को तांत्रिक के चंगुल से छुड़वाया और घर लेकर गई। घर आकर लड़की ने बताया कि तांत्रिक ने उसे लड्डू खिलाने के बहाने घर बुलाया था और जब वह घर गई तो उसके साथ तांत्रिक ने छेड़छाड़ की।
जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो तांत्रिक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील हरकतें करता रहा। पुलिस ने तांत्रिक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।