फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to rape with minor girl by Tantric

इलाज को आया तांत्रिक करने लगा रेप

Mon, 08 Sep 2014 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 08 Sep 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape with minor girl by Tantric

एक ढोंगी तांत्रिक ने इलाज के नाम पर नाबालिग से दुराचार की कोशिश की। वह नाबालिग को एक खाली प्लॉट में ले गया और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। जब नाबालिग ने शोर मचाया तो आरोपी उसे घर छोड़कर फरार हो गया। मामला, पंजाब के लुधियाना शहर का है।

विज्ञापन


नाबालिग ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर जवद्दी निवासी रमेश कुमार उर्फ बंटी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी बंटी बाबा की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन थायराइड की बीमारी से पीड़ित है।

शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया

attempt to rape with minor girl by Tantric

पीड़िता ने बताया कि किसी महिला ने उसके परिजनों को बताया कि जवद्धी निवासी रमेश कुमार उर्फ बंटी बाबा उक्त बीमारी का दवाओं से इलाज करता है। आरोपी ने उसकी बहन का इलाज करना शुरू कर दिया। उसके बाद उसका उनके घर आना-जाना शुरू हो गया।

एक दिन इलाज के बहाने बाबा उसे, उसकी बहन, जीजा व उसके पिता को अपने साथ ले गया। पहले उसने कार से पिता को उतार दिया और थोड़ी दूर जा कर उसके जीजा को उतार दिया।

इसके बाद बाबा उसे सुनसान जगह पर ले गया। वहां आरोपी बंटी बाबा ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी बंटी बाबा अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed