{"_id":"67fbfa8a6e156a4106756a31cf2aac01","slug":"attempt-to-rape-with-minor-girl-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सो रही बच्ची को ले गया वहशी और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर सो रही बच्ची को ले गया वहशी और...
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 04 Jun 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में अपने परिजनों के साथ छत पर सो रही एक बच्ची को उसके पड़ोसी युवक ने उठा लिया और छत के दूसरी तरफ उसके साथ दुराचार की कोशिश की।
विज्ञापन
बच्ची के शोर मचाने पर उसके परिजन जाग गए और आरोपी उन्हें देख वहां से फरार हो गए। बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इस मामले में थाना साहनेवाल की पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर कोहाड़ा स्थित माछीवाड़ा रोड निवासी करण कुमार राय के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।
थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अनिल कुमार भनौट ने कहा कि दो जून की रात को बच्ची अपने परिजनों के साथ घर की छत पर सो रही थी।
इसी दौरान देर रात को आरोपी करण कुमार अपने घर की छत से कूद कर बच्ची की छत पर आया और उसे उठा कर छत के दूसरे कोने में चला गया। उसने वहां पर बच्ची से दुराचार की कोशिश की। जब बच्ची ने शोर मचाया तो उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर उसके परिजन उठ गए।
उन्हें देख कर आरोपी वहां से कूद कर फरार हो गया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।