{"_id":"59175da54f1c1b0c3c8b4572","slug":"attempt-to-rape-with-minor-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"GMCH-32 में नाबालिग से रेप की कोशिश, आरोपी कर्मचारी की हुई धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
GMCH-32 में नाबालिग से रेप की कोशिश, आरोपी कर्मचारी की हुई धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
GMCH में बच्ची से रेप की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में शामिल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल-32(जीएमसीएच) में शनिवार को एक नाबालिग से रेप के प्रयास के आरोप में पुलिस ने अस्पताल में ही काम कर रहे एक कांट्रैक्ट कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा के तरत केस दर्ज कर जिला अदालत में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की रिमांड में भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कांट्रेक्ट कर्मी रजिंदर के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती महिला रिश्तेदार की देखभाल के लिए आई थी। ंवह शनिवार दोपहर पानी लेने के लिए गई थी। इस दौरान वहां पर पहले से आरोपी रजिंदर खड़ा था। जैसे ही उसने पानी भरने के लिए बोतल आगे बढ़ाया कि आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर अंदर खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए रेप करने की कोशिश की।
इसी दौरान उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। नाबालिग की आवाज सुनकर बाहर खड़े आसपास के लोग वहां पहुंच गए। गुस्साएं लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग की मेडिकल चेकअप करवाया।
विज्ञापन
मेडिकल में रेप की कोशिश की पुष्टि-
पुलिस के अनुसार पीड़ित नाबालिग की शिकायत के बाद उसका जीएमसीएच-32 में मेडिकल करवाया गया। मेडिकल जांच में साफ हुआ कि नाबालिग के साथ आरोपी व्यक्ति ने रेप करने की कोशिश की थी। इसके बाद सेक्टर-34 थाना पुलिस ने कांट्रेक्ट कर्मी आरोपी रजिंदर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।