सौतेले बाप ने हवस की भूख में बेटी को भी नहीं बख्शा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीदा क्षेत्र की कॉलोनी निवासी किशोरी ने हमीदा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से सहारनपुर के मिल्कपुर गांव की रहने वाली है।
करीब तीन साल पहले उसकी मां सहारनपुर के फिरोजाबाद गांव निवासी मुंतजिर उर्फ बालू से शादी कर हमीदा में रहने लगी थी। किशोरी ने बताया कि सोमवार दोपहर उसका सौतेला पिता घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर उसने उससे पकड़ लिया और उससे अश्लील छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो सौतेले पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह वहां से बच निकली और इस बारे अपनी मां को बताया।
बेटी ने कहा, पहले भी कर चुका है छेड़छाड़
किशोरी के बयान पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी मुंतजिर पहले भी दो तीन बार उसके साथ ऐसी छेड़छाड़ कर चुका है।
किशोरी का आरोप है कि पहले तो सौतेले पिता के इरादों को जान न सकी और इसे नजरअंदाज कर दिया। सोमवार को जब आरोपी ने फिर से हरकत की तो उसने पुलिस को शिकायत की। किशोरी से सौतेले पिता द्वारा छेड़छाड़ की सूचना मिलते ही हमीदा चौकी पुलिस ने इसकी सूचना थाना शहर यमुना नगर को दी। थाना प्रभारी ने आलाधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
आरोपी पहुंचा जेल
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र विज को सौंपी गई। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र विज ने बताया कि किशोरी के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे उसके घर से शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।