{"_id":"cbf7e344b66cb6f61268d33a6b9adf5b","slug":"attempt-to-rape-with-4-years-old-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की नीयत से मासूम को ले गया किशोर और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप की नीयत से मासूम को ले गया किशोर और...
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव की एक चार वर्ष की मासूम के साथ किशोर चचेरे भाई ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोर ने बाद में पत्थर से बच्ची के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट मारी। पत्थर लगने से बच्ची के दांत भी टूट गए। बेसुध हालत में परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। बच्ची को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला दोपहर बाद करीब तीन बजे का है। गांव वासी मजदूर की करीब चार वर्षीय बच्ची को बेसुध हालत में परिजन उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचे। बच्ची के सिर, टोड़ी, आंख के पास चोट थी और मुंह से खून आ रहे थे। बच्ची की हालत देखते हुए चिकित्सकों ने तुरंत इलाज शुरू किया। बच्ची के एक-दो दांत भी टूट गए।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना से सहमे बच्ची के पिता ने बताया कि वह पेंट का काम करता है और काम पर गया हुआ था। फोन आया कि बच्ची गंभीर है। पिता ने बताया कि चचेरे भाई के लड़के ने उसकी बच्ची के साथ गलत काम करने का प्रयास किया और सिर में पत्थर से चोट मारी।
विज्ञापन
बच्ची को मरा समझकर ही वह वहां से गया। बच्ची को बहलाकर गलत नियत से घर से लेकर गया और चोट मारी। बच्ची को लाने वाले चाचा ने बताया कि उन्हें एक औरत ने बताया था कि बच्ची को किशोर गोद में लेकर गया है। घर से काफी दूर एक पुरानी फैक्ट्री के नजदीक बच्ची बेसुध हालत में मिली। सिर और चेहरे से खून निकल रहा था। सूचना पर खासी संख्या में ग्रामीण अस्पताल में उमडे़।
पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंची। आरोपी किशोर को भी अपने साथ लेकर आई। किशोर की उम्र करीब 15 वर्ष बताई है। मामले की जांच कर रहे सब्जीमंडी चौकी इंचार्ज रतन सिंह ने बताया कि परिजनों ने बयान दिया है कि किशोर बुरी नियत से बच्ची को उठाकर लेकर गया और उसे पत्थर से चोट मारी।
फिलहाल परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। चिकित्सकों की राय के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।