{"_id":"f3f062ec473a01fe753a35b7b400b2c5","slug":"attempt-to-rape-to-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"...उसके हाथों पर दांत गड़ाकर बदहवास बाहर भागी बच्ची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...उसके हाथों पर दांत गड़ाकर बदहवास बाहर भागी बच्ची
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Mar 2014 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोस में खेल रही सात वर्षीय बच्ची को सामान दिलाने के बहाने कमरे में ले जाकर दुराचार का प्रयास कर रहा था युवक।
विज्ञापन
बच्ची ने बड़ी ही होशियारी से आरोपी के हाथों पर दांत गड़ाया। जैसे ही युवक की पकड़ ढ़ीली हुई। बच्ची चिल्लाते हुए बाहर भागी और रोने लगी।
बच्ची को चिल्लाकर भागते और रोते देख पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौलीजागरां चौकी इंचार्ज रामरतन शर्मा ने बताया कि उसे शिकायत मिली थी कि विकास नगर में सात वर्षीय बच्ची से दुराचार का प्रयास किया गया है।
इसके बाद मौके पर पहुंचकर मौलीजागरां पुलिस ने दुराचार के प्रयास करने वाले आरोपी को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मौलीजागरां के विकास नगर निवासी ब्रिजलाल के रूप में हुई। ब्रिजलाल सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। मौलीजागरां पुलिस आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन