फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to rape lady

लेने गया किराया पर आबरू पर डाला हाथ

Sat, 12 Jul 2014 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Sat, 12 Jul 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape lady

बरनाला में एक किराए के मकान में रहती एक औरत ने अपने मकान मालिक पर गंभीर आरोप जड़े हैं।

विज्ञापन


थाना सिटी बरनाला में आवेदन पत्र में महिला ने आरोप लगाए कि वह किराए के मकान में अकेली थी और उसका पति काम पर गया था तो अचानक उसका मकान मालिक विनोद कुमार आ गया।

मकान मालिक अपने लिए रखे एक कमरे में लेट गया और उसे पानी का गिलास देने के बहाने अपने कमरे में बुला लिया। जब वह पानी के गिलास लेकर उसके कमरे में गई तो उसने उसे पकड़ लिया और उसकी आबरू पर हाथ डाला।
विज्ञापन


उसने बड़ी मुश्किल से उसके चंगुल से निकलकर अपने पति को फोन किया तो वह वहां से खिस्क गया। उसने तुरंत सिटी थाना बरनाला को सारी घटना सबंधी लिखित देकर इंसाफ की गुहार लगाई लेकिन एक सप्ताह बीत गया है बरनाला पुलिस उसकी कोई सुनवाई नही कर रही और वह इंसाफ के लिए दर दर भटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मकान मालिक विनोद कुमार ने कहा कि वह अपने मकान का किराया लेनें गया था और यह औरत उसकी किराया और मकान दबानें की नीयत से ऐसे आरोप लगा रही है। जबकि थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने कहा कि दोनों को पक्ष लेनें के बाद जांच के बाद सच्चाई जाननें के बाद ही अगली कानूनी कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed