{"_id":"9f777ab82854fbccce4dc9b1122c3f4b","slug":"attempt-to-rape-in-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बाबैन
Updated Mon, 21 Apr 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खैरी में एक युवक द्वारा घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर गांव के ही युवक राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने बच्चों के साथ कुरुक्षेत्र में रहता है। स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण वह बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव खैरी आया था।
14 अप्रैल को उसके परिवार वाले गेहूं काटने के लिए खेतों में गए थे। शाम के समय मौका पाकर गांव का ही युवक राजेंद्र उनके घर में घुस गया और घर की कुंडी लगाकर उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
लड़की ने शोर मचा दिया, लड़की की आवाज सुनकर पड़ोस में गई उसकी भाभी घर पर आ गई। भाभी के घर आते ही राजेंद्र वहां से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन