फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   attempt to rape and stabbed to minor girl by granthi of gurudwara

नाबालिग से रेप नहीं कर पाया तो ग्रंथी ने लड़की को चाकू से गोदा

Tue, 14 Jun 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Tue, 14 Jun 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape and stabbed to  minor girl by granthi of gurudwara
रेप नहीं कर पाया तो नाबालिग लड़की की हत्या - फोटो : amar ujala

नाबालिग लड़की का रेप करने में जब गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी असफल रहा तो चाकू से गोदकर ‌शव को फेंक दिया। वारदात पंजाब के कपूरथला के कस्बा बेगोवाल का है। गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी ने एक नाबालिग लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की के विरोध करने पर ग्रंथी ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को लंगर हॉल की सीढ़ियों के नीचे बने कमरे में फेंक दिया। थाना बेगोवाल की पुलिस ने शव को बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार करके कत्ल का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मृतका की ताई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने देवर के घर गई। उस समय ग्रंथी भाई भूपिंदर सिंह निवासी गांव शेरपुर थाना मुकेरियां खाना खा रहा था। उसकी देवरानी (जो बोल नहीं सकती) रोटी पका रही थी और उसकी 16 साल की भतीजी ग्रंथी को प्रसादा दे रही थी। रोटी खाते-खाते भाई भूपिंदर सिंह ने लड़की से कहा कि उसकी आंटी घर पर नहीं है और रसोई की कुछ सफाई करनी है। ग्रंथी रसोई की चाबी देकर चला गया। इसके बाद लड़की जल्दी से सफाई करने चली गई और उसका भतीजा अपने पिता की रोटी लेकर खेतों कोे चला गया।
विज्ञापन


करीब साढ़े दस बजे भतीजा वापस आया और उसने आते ही लड़की के घर न आने की बात की। वह उसी समय धार्मिक स्थल गए तो ग्रंथी ने कहा कि लड़की तो काफी देर पहले ही चली गई थी। उसके बाद ग्रंथी अपने गांव चला गया। वह दिन भर लड़की की तलाश करते रहे। कोई सूचना न मिलने पर वे दोबारा गांव के सरपंच को साथ लेकर गुुरुद्वारा साहिब गए, लेकिन लंगर हॉल को ताले लगे हुए थे। लड़की को तलाशते-तलाशते काफी रात हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा स्थल के अंदर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद

attempt to rape and stabbed to  minor girl by granthi of gurudwara
रेप नहीं कर पाया तो नाबालिग लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

देर रात ग्रंथी भूपिंदर सिंह ने आकर ताले खोले तो वह अंदर घुसे। वहां देखा कि लड़की का शव सीढ़ियों के नीचे बने कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की तो ग्रंथी ने लड़की की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

गुरुद्वारा स्थल के अंदर लगे सीसीटीवी में ग्रंथी के लड़की से जबरदस्ती करने और फिर विरोध करने पर कत्ल करके शव को घसीटने से लेकर फेंकने तक की घटना कैद हो गई। फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ग्रंथी सीसीटीवी कैमरे में न आए, इसलिए वह दीवार के साथ-साथ सीढ़ियों वाले कमरे की ओर शव ले जाता दिखाई दे रहा है।

मृतका का छोटा भाई ग्रंथी के साथ तबला बजाता था। जिस कारण उसका लड़की के घर आना जाना था। ग्रंथी के अपने दो बच्चे हैं। घटना के समय ग्रंथी की पत्नी कहीं गई हुई थी। वहीं लड़की के कत्ल की खबर मिलते ही ग्रामीण भड़क गए और देर आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। डीएसपी भुलत्थ नवनीत सिंह माहल ने पुलिस बल के साथ लोगों को ऐसा करने से रोका और आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस ने सोमवार को कपूरथला सिविल अस्पताल के डाक्टर सरविंदर सिंह सेठी के नेतृत्व में शव को पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम में रेप की बात सामने नहीं आई है। एसएसपी कपूरथला राजिंदर सिंह ने कहा कि मृतका के परिजनों की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, लेकिन बाद में ग्रंथी से सख्ती से पूछताछ के बाद शव बरामद हुआ। फिलहाल बेगोवाल थाना प्रभारी परमिंदर सिंह बाजवा ने हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है।

ग्रंथी का चरित्र रहा है संदिग्ध
मृतका के चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि जगराओं के एक धार्मिक स्थल से आरोपी भूपिंदर सिंह को इन्हीं हरकतों की वजह से निकाला था। उसका चरित्र पहले से संदिग्ध है। उसके बारे में पता करने पर यह बातें उन्हें पता चली, लेकिन उसे गांव के गण्यमान्यों की ओर से रख लिया गया था। उसने पुलिस ने मांग की है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed