फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempt of Suicide by 2 Minor Girls in Firozpur

पुलिस के सामने 2 नाबालिगों ने निगला जहर

Tue, 08 Jul 2014 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर) Updated Tue, 08 Jul 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
Attempt of Suicide by 2 Minor Girls in Firozpur

पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने पर दो नाबालिग लड़कियों ने थाना के समक्ष जहर निगल लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उनकी बिगड़ती तबीयत देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने की बजाए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। दोनों नाबालिग लड़कियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इनका गांव लालू वाला में ही रहने वाले किसी व्यक्ति के साथ एक एकड़ जमीन का विवाद चल रहा था, दूसरे पक्ष के लोग नाबालिग लड़कियों को उठाने की धमकी दे रहे थे जिस कारण पुलिस से मद्द मांगने के लिए आई थी जो पुलिस ने नहीं दी। उक्त घटना रविवार दोपहर एक बजे थाना के समक्ष घटी।
विज्ञापन

कुछ लोग करते थे तंग, देते थे उठा ले जाने की धमकी

Attempt of Suicide by 2 Minor Girls in Firozpur

नाबालिग लड़कियों की मां लखविंदर कौर पत्नी निशान सिंह वासी गांव लालू वाला ने बताया कि उनका गांव के दिलबाग सिंह, गुरप्रीत व कारज सिंह के साथ एक एकड़ जमीन का पिछले लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। ये लोग उन्हें तंग कर रहे थे।

यही नहीं घर के सामने नग्न होकर अश्लील हरकतें करते थे और उनकी 17 साल की बेटी नवलप्रीत कौर व पंद्रह वर्षीय बेटी हरप्रीत कौर को उठाकर ले जाने की धमकी देते थे। जिस कारण शनिवार को थाना मक्खू पुलिस को लिखित शिकायत दी थी।

पुलिस ने पूरा दिन उन्हें बैठाए रखा और शाम को घर भेज दिया। जब गांव लौटे तो उक्त आरोपी घर के समक्ष उन्हें गाली-गलोच करने लगे और लड़कियों को उठाकर ले जाने की धमकी देने लगे।

पुलिस ने भी बात नहीं सुनी

Attempt of Suicide by 2 Minor Girls in Firozpur

लखविंदर कौर ने बताया कि बेटियों को एक कमरे में बंद करके सारी रात बैठी रही और सोई नहीं। रविवार सुबह आठ बजे थाना मक्खू आ गई। यहां पुलिस ने दोपहर के एक बजे तक बैठाया रखा और उनकी बात नहीं सुनी।

पुलिस से इंसाफ नहीं मिलता देख नवलप्रीत कौर व हरप्रीत कौर ने जहर निगल लिया। जिस कारण दोनों की तबीतय बिगड़ गई। उनकी बिगड़ती हालत देख पुलिस थाना में भगदड़ मच गई।

पुलिस ने तुरंत दोनों को उठाकर मक्खू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। सरकारी अस्पताल में इसलिए भर्ती नहीं किया कि सारा केस पुलिस पर पड़ जाएगा। दोनों लड़कियों की हालत नाजुक है। उनके पास पुलिस के दो मुलाजिम तैनात किए हुए हैं।

विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई करती तो ऐसा न होता

Attempt of Suicide by 2 Minor Girls in Firozpur

बताया जा रहा है कि लड़कियों ने आरोपियों से अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने पास जहर रखा हुआ था ताकि उनकी इज्जत पर कोई हाथ डालता है तो अपनी जान दे सके। ये सब कुछ पुलिस की लापरवाही के कारण हुआ।

यदि पुलिस शनिवार को ही उनकी दी हुई शिकायत पर कार्रवाई करती तो लड़कियों को ये कदम उठाना न पड़ता। क्योंकि पुलिस मद्द नहीं कर रही थी और गांव में उन्हें आरोपियों से अपनी इज्जत का खतरा था।

उधर, डीएसपी हरदेव सिंह बोपाराय का कहना है कि दोपहर एक बजे थाना मक्खू के समक्ष दो नाबालिग लड़कियों द्वारा जहर निगलने की खबर संबंधी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

यदि ऐसा है तो आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। जबकि डीएसपी से शाम के साढ़े चार बजे उक्त घटना संबंधी जानकारी जानने के लिए संपर्क किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed