फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   attempt of rape with two sisters of fatehgarh sahib, have selected in punjab police

पुलिस में चयनित बहनों से रेप की कोशिश, घायल हुईं पर हार न मानी

Fri, 09 Sep 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब) Updated Fri, 09 Sep 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
attempt of rape with two sisters of fatehgarh sahib, have selected in punjab police
फतेहगढ़ साहिब में दो बहनों से रेप की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस में चयनित बहनों से रेप की कोशिश हुई तो बहादुरी से युवकों का सामना किया। घायल हो गईं पर हार न मानी।
विज्ञापन


लड़कियों की बहादुरी देख लड़के भाग खड़े हुए लेकिन दोनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना, फतेहगढ़ साहिब जिले की है। पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए घर से बसंतपुरा स्कूल के लिए स्कूटी पर निकली सगी बहनों से दो युवकों ने रेप करने की कोशिश की।

लड़कियों की बहादुरी देख लड़के भाग खड़े हुए लेकिन दोनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से बड़ी बहन का चयन पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल हो चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले तार में फंसाकर गिराया, फिर रॉड से हमला किया

attempt of rape with two sisters of fatehgarh sahib, have selected in punjab police
फतेहगढ़ साहिब में दो बहनों से रेप की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
खेड़ा के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन बहनों ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे वह घर से स्कूटी पर रोजाना की तरह प्रेक्टिस के लिए निकलीं। गांव के बाहर चंदू माजरा लिंक रोड पर लड़कों ने उन्हें तार से फंसाकर जमीन पर गिरा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इतने में एक युवक ने लोहे की रॉड से एक के सिर पर वार कर दिया। दूसरी बहने के शोर मचाने पर मदद के लिए आए राहगीरों को देख युवक वहां से भाग निकले। लड़कियों के अनुसार एक युवक ने रेप की कोशिश की। वह उसे खेत में घसीटकर भी ले गया था लेकिन उसने अपने आपको बचा लिया।

पीड़िता की मां ने पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले रिंकू नामक लड़का उनके घर में चोरी करने की नीयत से दाखिल हुआ था। गांव की पंचायत ने फैसला भी करवाया था।

इसका बदला लेने के लिए उक्त लड़कों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। बडाली वाला थाना इंचार्ज सरबजीत सिंह और बसंतपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि बसंतपुरा चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed