{"_id":"cc40074085c3e638d3fbdc2c1eac9940","slug":"attemp-to-rape-with-school-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को जंगल में खींच ले गए चार नकाबपोश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की को जंगल में खींच ले गए चार नकाबपोश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Feb 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनास के जंगल में करीब चार अज्ञात युवकों ने एक स्कूली छात्रा के साथ सोमवार दोपहर दुराचार करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
घटना के समय नाबालिग स्कूली ड्रेस में नहीं थी और वह अपने स्कूल से घर वापस लौट रही थी। नाबालिग के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गए।
नाबालिग ने आरोपी युवकों पर पीटने का भी आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर धनास पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।
सड़क पर आकर युवक उसे जंगल में ले गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में नाबालिग भी शामिल हो सकते हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।