{"_id":"1dafa1bb00842098cd896954bbb98910","slug":"attacked-by-youths-with-business-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम मालिक पर हमला, महिला मित्र भी जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरूम मालिक पर हमला, महिला मित्र भी जख्मी
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 17 Nov 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-आठ में पार्किंग में कार रोककर कुछ हमलावरों ने दूसरी कार में सवार कारोबारी युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसमें कार में सवार चंडीगढ़ स्थित गवर्नमेंट पालिटेक्निक की एक छात्रा को भी चोटें आईं।
दोनों को जख्मी हालत में सेक्टर-छह अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचकर सेक्टर-पांच थाना पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हमलावरों में हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल का बेटा भी शामिल था, जिसके साथ नौ नवंबर को कुछ युवकों ने मारपीट की थी।
करीब 2.25 पर सेक्टर-आठ की पार्किंग में दो कारें रुकी। अचानक एक कार से तीन युवक निकले और उन्होंने दिन दहाड़े मार्केट के बीच में कार से छात्रा और 24 वर्षीय अभिनव को बाहर खींचकर निकाला और युवक अभिनव के साथ मारपीट की। हमलावरों ने पंच से अभिनव के चेहरे पर वार किया, जिससे चेहरे पर काफी चोटें आईं और वह जख्मी हो गया।
हाथापाई में छात्रा को भी चोटें आईं, बाद में दोनों को सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। कुछ दिनों पहले हेड कांस्टेबल के साथ विवाद के बाद मारपीट र्हुई थी और इसे पुरानी रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है। घायल अभिनव सेक्टर-14 स्थित एक शोरूम का मालिक है।