फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Attacked by knife on two brothers in Ambala, one killed, Second Injured

अंबाला में दो भाइयों पर चाकुओं से हमला, एक की मौत, दूसरा पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Wed, 08 May 2019 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 May 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Attacked by knife on two brothers in Ambala, one killed, Second Injured
प्रतीकात्मक तस्वीर

सब्जी की रेहड़ी पर रोशनी के लिए इस्तेमाल होने वाली बैटरी नहीं देने पर कुछ युवाओं ने सेवा समिति चौक पर मोची मंडी के दो भाइयों गौरव और मोहित पर हमला बोल दिया। इस दौरान बचाव में उतरे मंडी के दो अन्य लोगों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। मोहित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


सोमवार मध्य रात्रि हुई इस झड़प में मोहित पर चाकुओं एवं अन्य धारदार हथियारों से कई वार किए गए थे। घायल गौरव को पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं दो अन्य घायल अंबाला में उपचाराधीन हैं। मामले को लेकर मोची मंडी में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और लोग आक्रोश में आए गए। मंगलवार सुबह सदर बाजार पहुंचे मंत्री अनिल विज के समक्ष भी क्षेत्रवासियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गुहार लगाई। 
विज्ञापन


मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में मंत्री विज को बताया कि इलाके में नशा बिक रहा है, जिस पर कंट्रोल किया जाना जरूरी है। पड़ाव थाना पुलिस ने मृतक मोहित के चचेरे भाई विशाल की शिकायत पर आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट, धमकी देने व अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान लक्की, पाइया, नानू, रिशू, राहुल, रोहित, सिकंदर व कुलदीप के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। इधर, मंगलवार शाम शव जब कैंट मोची मंडी लाया जा रहा था तो मंडी में एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Attacked by knife on two brothers in Ambala, one killed, Second Injured
सांकेतिक तस्वीर

परिजनों ने सदर चौक पर शाम जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सैकड़ों पुलिस कर्मी मौके पर तैनात किया गया ताकि क्षेत्र में तनाव न हो। डीएसपी सुलतान सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा जिस पर वह शांत हुए। 

बैटरी नहीं देने पर मोहित के भाई गौरव से था विवाद 
मोची मंडी निवासी गौरव सब्जियों की रेहड़ी में लगने वाली लाइट में इस्तेमाल होने वाली पोर्टेबल बैटरी को किराए पर देने का काम करता है। पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में गौरव के चचेरे भाई खटीक मंडी निवासी विशाल राजौरा ने आरोप लगाया कि उन्हें बस स्टैंड के निकट सब्जी मंडी में कुछ दिन पहले बैटरी देनी थी, मगर कम होने की वजह से गौरव बैटरी नहीं दे सका। 

इसको लेकर मंडी में नानू, पाईयां, सिकंदर व अन्य की गौरव की बहस हो गई। यहीं से रंजिश आरंभ हुई। आरोप है कि सोमवार मध्य रात्रि गौरव जब वापस आ रहा था तब नानू, पाइया, सिकंदर व अन्य ने सेवा समिति चौक पर गौरव को रोक लिया और उससे मारपीट आरंभ कर दी। इसके बाद देखते ही देखते लक्की, रोहित, रिशु, राहुल, कुलदीप व अन्य हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए। 

झगड़े की सूचना मिलते ही गौरव का भाई मोहित भी मौके पर बचाव के लिए पहुंचा। मगर हमलावरों ने 24 वर्षीय मोहित को चाकूओं से गोद दिया। इसके अलावा मोहित के भाई गौरव, उसके रिश्तेदार दीपक व एक अन्य युवक पर हथियारों से जानलेवा वार किया। मंडी के युवा घटना की सूचना मिलते ही इकट्ठा हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए।

मोहित व अन्य को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। रास्ते में मोहित ने दम तोड़ दिया। घटना में गौरव, दीपक व अन्य युवक घायल है, जिनमें से गौरव पीजीआई दाखिल है। 

शाम को जाम लगाने का प्रयास, मंडी में पुलिस तैनात 

पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव को कैंट वापस लाया जा रहा था। इसी बीच मोची मंडी शिव मंदिर के समक्ष फिर से लोग इकट्ठा हो गए। उनका आरोप था कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है जबकि सभी की पहचान हो चुकी है। गुस्साएं लोगों ने सदर बाजार में जाम लगाने की कोशिश की। तभी मौके पर पुलिस टीमें पहुंच गईं, जिन्होंने परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तार का आश्वासन दिया।

 डीएसपी सुलतान सिंह ने कहा कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके बाद परिजन कुछ शांत हुए। क्षेत्र में तनाव न रहे इसके लिए शव कैंट सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। इससे पहले सुबह परिजन व क्षेत्रवासियों ने मंत्री अनिल विज के समक्ष भी गुहार लगाई थी। उनका कहना था कि इलाके में नशा सरेआम बिक रहा है और पुलिस इस पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। 

पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। - सुलतान सिंह, डीएसपी, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed