फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack upon the police while went to arrest smuggler in Firozpur

तस्करों को पकड़ने आई पुलिस पर हमला, साथी को छुड़ा ले गए आरोपी, 18 पर मामला दर्ज

Sat, 06 Apr 2019 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Attack upon the police while went to arrest smuggler in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर

सिविल अस्पताल गुरुहरसहाए के पास तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने साथियों के साथ हमला बोल दिया और अपने साथी को छुड़ा ले गए। इस हमले में हवलदार जख्मी हो गया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी फरार है। 

विज्ञापन


हवलदार रतन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सब-इंस्पेक्टर दर्शन सिंह के साथ कूटी चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। मुखबिर ने सूचना दी कि तस्कर अजय कुमार हेरोइन बेचने का धंधा करता है और वह सिविल अस्पताल के पास हेरोइन बेच रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए बताई हुई जगह पर छापेमारी की तो अजय पुलिस को देखकर खिसकने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के काबू करते ही उसने अपनी पैंट की जेब में से हेरोइन की पुड़िया फेंक दी और शोर मचाने लगा। अजय का शोर सुनकर उसके साथी वहां इकट्ठे हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले में हवलदार रतन सिंह जख्मी हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पुलिस हिरासत से अजय को छुड़वाकर ले गए। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने शुक्रवार को तस्कर अजय कुमार, अजय के साथी राकेश कुमार, हरमेश लाल, छिंदरपाल, वीना रानी, सुनीता, चरणजीत कौर, सोनिया, मिठन, सतपाल, गीता, लाडी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई अमरीक सिंह के मुताबिक पुलिस ने मिठन और सतपाल को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed