फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on police party in Moga of punjab

भगोड़े को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत दो हवलदार घायल

Sat, 12 Jan 2019 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attack on police party in Moga of punjab
पुलिस चौकी

मुखबिर की सूचना पर मोगा के गांव दौलेवाला में दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पार्टी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बचने के लिए हवाई फायरिंग की लेकिन बाद में माहौल ज्यादा गर्माने पर पुलिस मुलाजिमों ने भागकर अपनी जान बचाई। हमले में चौकी दौलेवाला के प्रभारी एएसआई बेअंत सिंह समेत दो हवलदार घायल हो गए, जिन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एसएसपी के ध्यान में लाने के बाद पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे थाना कोट ईसे खां के एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि गांव दौलेवाला निवासी कुलदीप सिंह और उसके भांजे राज कुमार राजू के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज है। इस मामले में अदालत द्वारा दोनों भगोड़े करार दिए जा चुके हैं। गुरुवार देर शाम करीब साढे़ सात बजे चौकी दौलेवाला के प्रभारी एएसआई बेअंत सिंह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम को साथ लेकर गांव दौलेवाला में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंचे।

विज्ञापन

 आरोपियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया तो उनके परिजनों ने पुलिस टीम के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। देखते ही देखते गांव से 15-20 लोग वहां आ गए और जिन्होंने पुलिस टीम पर पथराव कर दोनों आरोपियों को छुड़वा लिया। पुलिस ने बचाव में हवाई फायरिंग भी की, लेकिन माहौल गर्माता देख पुलिस टीम ने मौके से भागकर जान बचाई।

 पथराव में चौकी प्रभारी एएसआई बेअंत सिंह और दो हवलदार घायल हो गए, जिन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने चौकी प्रभारी के बयान दर्ज कर आरोपी कुलदीप सिंह समेत उसके भांजे राज कुमार राजू, कुलदीप की पत्नी गुरमीत कौर, माता प्रकाश कौर, पिता विरसा सिंह, भाभी गुरमेल कौर और 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। 

पहले भी कई  बार पिट चुकी है पुलिस
राज्य भर में मोगा का गांव दौलेवाला नशा तस्करी को लेकर बदनाम है। गांव दौलेवाला में डीजीपी पंजाब खुद कई बार आकर ग्रामीणों को नशा तस्करी छोड़ने संबंधी अपील कर चुके हैं। इस गांव में तस्करों को पकड़ने और अन्य मामलों में दबिश करने गई पुलिस पार्टी पर कई बार पहले भी हमला हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed