फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on Newly married couple in Firozpur of Punjab

घर से भागकर युवती ने रचाई शादी, सुरक्षा के लिए पहुंची अदालत तो घरवालों ने कर दिया ये हाल

Wed, 05 Jun 2019 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Attack on Newly married couple in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

घर से भागकर शादी रचाने के बाद अदालत से सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कचहरी में वकील के पास जा रहे प्रेमी जोड़े पर युवती के परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक तो जान बचाकर किसी तरह सेना क्षेत्र में भाग गया लेकिन युवती को आरोपी जबरदस्ती अपने साथ ले गए। थाना कैंट पुलिस ने मंगलवार को युवक के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


गांव शोरे वाला थाना लक्खे वाली मंडी जिला मुक्तसर साहिब निवासी युवक ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने एक युवती के साथ घर से भागकर शादी की थी। उसके परिजनों से हमें जान का खतरा था। दोनों ने सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए सेशन जज परमिंदरपाल सिंह की अदालत में याचिका डाली थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम को जज के सामने पेश होने के लिए अपने वकील के चेंबर में जा रहे थे, उसी समय उसकी पत्नी के भाई और अन्य ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। वह आरोपियों के चंगुल से बच कर सेना क्षेत्र की तरफ भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने युवती को काबू कर लिया और जबरदस्ती अपने साथ ले गए। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह के मुताबिक सिकंदर सिंह के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें काबू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed