{"_id":"57961f564f1c1b8e0121e11f","slug":"attack-on-dharmpal-owner-of-royal-palace-ludhiana-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रॉयल पैलेस के मालिक के सीने में उतार दीं 3 गोलियां, वजह मामूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रॉयल पैलेस के मालिक के सीने में उतार दीं 3 गोलियां, वजह मामूली
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
Updated Tue, 26 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
Dharampal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने नौकर के साथ खड़े रॉयल पैलेस के मालिक धर्मपाल (62) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसने सीने में 3 गोलियां मारीं। वारदात, लुधियाना में डेहलों के गांव पोहीड़ में सोमवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई। हत्यारों ने धर्मपाल के नौकर संजय को भी गोली मारी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। हत्या के बाद आरोपी अपनी कारों से फरार हो गए।
जानकारी मिलते ही पुलिस के अलाधिकारी और थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संजय को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने धर्मपाल की पत्नी की शिकायत पर राजकुमार और उसके कुछ साथियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि धर्मपाल का अहमदगढ़ के पास ही रॉयल मैरिज पैलेस है। उन्होंने इलाके में ही एक कालोनी काटी थी। आरोपी राज कुमार के साथ उनका कालोनी में बनाए रास्ते की जगह को लेकर विवाद था। सोमवार सुबह धर्मपाल पोहीड़ स्थित अपने घर के पास नौकर संजय के साथ खड़ा था।

साथियों ने निकाली रिवाल्वर
हत्या
- फोटो : Getty
इसी दौरान राजकुमार अपने कुछ साथियों के साथ कारों में आ गया। दोनों में जमीन की बात को लेकर फिर से कहासुनी हुई, जो हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान राजकुमार और उसके साथियों ने रिवाल्वर निकाली और धर्मपाल पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए।
इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि धर्मपाल के सीने और उसके आस-पास तीन गोलियां लगी। जबकि इस फायरिंग में नौकर संजय भी घायल हो गया। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। धर्मपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं संजय को अस्पताल में दाखिल कराया गया।
इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग जांच टीमें बना दी गई हैं। अभी तक सभी आरोपी फरार है। जांच टीम आरोपियों की तलाश में छापामारी करने के लिए निकल चुकी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।