{"_id":"5b8eb222867a55487f0ad45b","slug":"attack-on-akali-mla-balakor-singh-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह पर हमला, बेटा हुआ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा में अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह पर हमला, बेटा हुआ घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालांवाली (सिरसा)
Updated Wed, 05 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कालांवाली क्षेत्र से अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह पर एक कार्यक्रम से लौटते समय गांव के ही एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमले में विधायक के साथ मौजूद उनका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने विधायक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। विधायक इससे पहले भी हमलावर पर दो बार थाने में एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। उधर, आरोपी के माता-पिता ने हमले की बात नकारते हुए झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया।
विधायक बलकौर सिंह ने कालांवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात बेटे इकबाल के साथ गांव कालांवाली में ही अपने मित्र गुरसेवक सिंह के घर एक कार्यक्रम में गए थे। रात 9:00 बजे घर लौट रहे थे तो प्रजापत धर्मशाला के पास गांव के इंद्र सिंह ने उनकी गाड़ी रुकवाई। वह गाली गलौज करने लगा और हाथापाई की। उसके बेटे इकबाल ने जब बीच बचाव किया तो आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से भाग गया। सिर में गहरी चोट लगने से इकबाल को ओढ़ां सीएचसी में भर्ती करवाया गया। डीएसपी नर सिंह और थाना प्रभारी संदीप कुमार ने टीम के साथ मौका मुआयना किया और लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव कालांवाली निवासी इंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी इंद्र सिंह के पिता सुरजीत सिंह और मां मलकीत कौर ने हमले की बात से इन्कार किया है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।