{"_id":"56f6a5974f1c1b371ff14eb8","slug":"attack-boy-attack-in-chandigarh-boy-injured-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! एक ने ललकारा, पांच लोगों ने दौड़ा कर चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब! एक ने ललकारा, पांच लोगों ने दौड़ा कर चाकू मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Mar 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : buerue
खून से लथपथ युवक पीसीआर पुलिस के पास भागता आया और कहा कि साहब पांच लोगों ने मेरी गर्दन और कंधे पर चाकू मारा। पहले एक ने ललकारा और पांच लोगों ने दौड़ा कर वार किया। पीड़ित की शिकायत पर छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस में शिकायत सेक्टर-26 निवासी शिवा उर्फ छोटू ने दर्ज करवाई है। उसने बताया कि होली की शाम वह अपनी बाइक से बापूधाप कॉलोनी की ओर से होली खेल कर लौट रहा था। इस दौरान एक लड़के ने पीछे से ललकारा कि शिवा अपनी तरफ हीरो बनता है, मारो इसको। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद पांच लोगों ने उसको पकड़ लिया।
इस दौरान उन लोगों ने चाकू से गर्दन पर वार किया। लेकिन, किसी तरह वह वहां से बचकर भागा। आरोपियों द्वारा चाकू से दूसरा वार पीड़ित के कंधे पर लगा और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके बाद सड़क पर तड़पता छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर सैंटी, मोटा, डिड्डा, रोहित, रसल और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक सभी आरोपी पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चल रही है। इसकी आपस में छोटी मोटी बातों को लेकर अक्सर बहसबाजी होती रहती है। वहीं, सूत्रों की माने तो चार दिनों पहले भी इन दोनों पक्षों में झड़प हुई थी। इसी खुन्नस में दोबारा से चाकू चले हैं।