{"_id":"96fb2dc001c1f33d5d4af9c2185de5f2","slug":"atm-of-hdfc-with-14-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 लाख रुपये से भ्ारा एटीएम उखाड़ ले गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 लाख रुपये से भ्ारा एटीएम उखाड़ ले गए लुटेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पुलिस फोर्स की कमी का लाभ उठाते हुए एटीएम लुटेरों ने फिर से वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। शनिवार देर रात इस गिरोह ने शिव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को निशाना बनाया।
विज्ञापन
लुटेरे चंद मिनटों में एटीएम उखाड़कर गाड़ी में लादकर फरार हो गए। बैंक अधिकारियों ने रविवार को अवकाश होने के चलते एटीएम में कितनी राशि थी इस बारे में स्पष्ट जानकारी पुलिस को फिलहाल नहीं दी है, लेकिन बताया जा रहा है कि करीब 14 लाख रुपये की नगदी एटीएम में थी। हर बार की तरह पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एटीएम में कितनी राशि थी इसका पता सोमवार को ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिव चौक के पास एचडीएफसी बैंक का एटीएम है। शनिवार देर रात को अज्ञात युवकों ने रॉड से एटीएम का शटर ऊपर किया। एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं होने के चलते लुटेरों ने सबसे पहले अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे किया।
विज्ञापन
इसके बाद एटीएम उखाड़कर ले गए। रविवार सुबह लोगों ने एटीएम गायब देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बैंक अधिकारी से संपर्क साधा, लेकिन रविवार को अवकाश होने के चलते बैंक अधिकारी कुछ भी जानकारी देने में असमर्थ थे।
उन्होंने सोमवार को बैंक खुलने के बाद जानकारी देने की कही। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि सीसीटीवी का सर्वर में लुटेरों की फुटेज हो सकती है लेकिन सर्वर से फुटेज निकालने वाला बैंक कर्मचारी मुंबई से बुधवार को आएगा। बैंक अधिकारियों का अपुष्ट तौर पर कहना है कि करीब 14 लाख रुपये एटीएम में थे। स्टीक जानकारी तो बैंक खुलने के बाद ही पता चल सकती है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
50 लाख लूट चुके हैं अब तक
एटीएम उखाड़कर ले जाने की यह छठी वारदात है। वारदातों का सिलसिला 28 जून 2014 की सुबह से शुरू हुआ था। इस दिन लुटेरे लालबत्ती चौके के पास पीएनबी एटीएम को उखाड़कर ले गए थे। एटीएम में 15 लाख रुपये की नगदी थी। इस वारदात के 17 दिनों बाद लुटेरों ने डिंग रोड स्थित एसबीआई एटीएम को निशाना बनाया और एटीएम उखाड़कर ले गए।
इस एटीएम में 11 लाख रुपये की राशि थी। 22 अगस्त को डबवाली के सिरसा रोड पर लुटेरों ने पीएनबी एटीएम को उखाड़ा। इसमें 13 लाख 79 हजार 300 रुपये की नगदी थी। सितंबर में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में एटीएम उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया। 18 नंबवर को इलाहाबाद बैंक के एटीएम उखाड़ने की घटना पांचवी वारदात थी। जून 2014 से लेकर मार्च 2015 तक नौ माह के अंदर छह वारदातों को अंजाम देकर एटीएम लुटेरे करीब 50 लाख रुपये लूट चुके हैं।
बेअसर साबित हुई एक लाख के ईनाम की घोषणा
सिरसा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने लुटेरों को पकड़ने के लिए एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था, लेकिन इसका तनिक भी फायदा पुलिस को नहीं मिला। पुलिस लुटेरों का कुछ भी पता नहीं लगा पाई। सैकड़ों बार पुलिस की टीमें राजस्थान व पंजाब में जाकर छापेमारी कर चुकी हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लुटेरे इतने शातिर हैं कि कोई भी सबूत पीछे छोड़कर नहीं जाते। एक छोटा सा ठोस सबूत ही लुटेरों तक पहुंचने के लिए काफी है, लेकिन ठोस सबूत अब तक नहीं मिला। तत्कालीन एसपी ने लुटेरों तक पहुंचे के लिए स्पेशल टीमें गठित की थी। अब फिर से सिरसा में गिरोह सक्रिय हो रहा है और पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी के लिए इसे काबू करना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।
बिना गार्ड के एटीएम बंद करेगी पुलिस
बैंकों के प्रबंधकों को एटीएम में सुरक्षा गार्ड की तैनाती अनिवार्य करने का आदेश कई बार किया गया। प्रबंधकों द्वारा आदेशों की पालना ठीक रूप से नहीं की जा रही। इस घटना में भी एटीएम में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। अब पुलिस बिना गार्ड के जो भी एटीएम खुला मिला उसे बंद कर देगी और आदेशों की पालना नहीं करने वाले प्रबंधक पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया जाएगा।
अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक, सिरसा ने बताया कि अगले सप्ताह एक बार फिर बैठक बुलाकर प्रबंधकों को समझाया जाएगा। यह गिरोह राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में सक्रिय है और कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह को काबू करने के लिए तीनों राज्यों की पुलिस संयुक्त ऑपरेशन शुरू करेगी और जल्द ही गिरोह को काबू कर लिया जाएगा।