फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ATM Fraud with Varnika Kundu Father IAS Virender Kundu, Online Fraud

वर्णिका कुंडू के पिता IAS वीरेंद्र कुंडू के साथ हुई ठगी, अकाउंट से यूरोप में निकाले गए 900 पाउंड

Thu, 01 Nov 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 01 Nov 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
ATM Fraud with Varnika Kundu Father IAS Virender Kundu, Online Fraud
वर्णिका कुंडू
वर्णिका कुंडू के पिता आईएएस वीरेंद्र कुंडू ठगी का शिकार हो गए। उनके अकाउंट से यूरोप में 900 सौ पाउंड निकाल लिए गए, जिसका खुलासा बैंक ने किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-6 पंचकूला के रहने वाले आईएएस अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुंडू मई 2018 में यूरोपीय देश जर्मनी, फ्रांस घूमने गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान उनके मल्टी करेंसी कार्ड से यह पैसे यूरोप में निकाल लिए गए। कार्ड उनके पास है। अकाउंट से पैसे निकलने के बाद भी उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। एक्सिस बैंक के माध्यम से उन्हें मई की 24, 25 और 26 तारीख को पैसे निकाले जाने की मेल उन्हें भेजी गई। इसके बाद उन्होंने बैंक हेल्पलाइन के माध्यम से अपना एटीएम कार्ड बंद करवाया। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह छह जून के बाद वह कहीं भी विदेश नहीं गए हैं। यह पैसा यूरोप में मेरे अकाउंट से गलत तरीके से निकाला गया है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत 27 अक्तूबर को थाना-5 में दी है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना-5 के प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। यह पैसे यूरोप में निकले हैं। इस मामले की पूरी जांच जल्द ही की जाएगी उनके अकाउंट से 900 पाउंड की रकम निकाली गई है। भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 75 हजार रुपये है। इसलिए इस मुद्रा को किसी भी तरह से छोड़ा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed