फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   atm farud safty lies in your own hand

कहीं आपको भी महंगा न पड़ जाए ऐसा भरोसा, BSNL कर्मी के साथ ठगी

Tue, 21 Mar 2017 09:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिरसा(हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, सिरसा(हरियाणा) Updated Tue, 21 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
atm farud safty lies in your own hand
एटीएम - फोटो : file pic
अगर आपको कभी एटीएम पर कोई मदद की पेशकश करे, तो संभल जाइए। ऐसी मदद का चक्कर आपके लिए बड़ा खतरा हो सकता है। ऐसी मदद लेना आपको कंगाल बनाने में देरी नहीं करेगी। ऐसा ही कुछ हुआ है हरियाणा के सिरसा में, जहां एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर उसे सात लाख रुपये का चूना लगा दिया गया। बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी को एक युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर सात लाख रुपये की चपत लगा दी। 
विज्ञापन


दरअसल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का रहने वाले बैशाखी राम का बैंक खाता एसबीआई की कांगड़ा शाखा में है। लेकिन किसी काम से 27 फरवरी को उसे सिरसा में पैसो की बहुत ज्यादा जरुरत पड़ गई। उसने कई बार प्रयास किया, लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले। इसके बाद उसने कक्ष में खडे़ एक युवक से सहायता मांगी। उक्त युवक ने उसका एटीएम कार्ड लेकर पांच हजार रुपये एटीएम से निकालकर उसे दिए और एटीएम कार्ड भी दे दिया। 
विज्ञापन

कार्ड बदलकर लगाया सात लाख का चूना

atm farud safty lies in your own hand
atm card - फोटो : demo
बैशाखी राम को अपने साथ हुई बड़ी वारदात के बारे में तब पता चला, जब दोबारा उसे पैसे की जरुरत पड़ी। उसने अपना एटीएम कार्ड निकाला तो एटीएम कार्ड उसका नहीं था। इसके बाद उसने एसबीआई ब्रांच में फोन करके अधिकारियों से अपने खाते के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि खाता खाली हो चुका है। खाते से सात लाख 19 हजार रुपये निकाले गए हैं। 

बैंक अधिकारियों ने बैसाखी राम को बताया कि उसके खाते से हिसार, जींद, गुरुग्राम व हांसी के एटीएम से नकदी निकाली गई है। यह सुनकर  बैसाखी राम हैरान रह गया, उसे अहसास हुआ कि जिस युवक ने उसे एटीएम से रुपये निकालकर दिए उसी ने एटीएम बदल दिया था। लाखों की धोखाधड़ी का शिकार बैसाखी राम ने शहर थाना पुलिस को अपनी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed