फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assistant Professors of MDU Committed Suicide due to Marriage Pressure Created by Student

छात्रा ने शादी का दबाव डाला तो प्रोफेसर ने दी जान

Thu, 04 Dec 2014 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 04 Dec 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
Assistant Professors of MDU Committed Suicide due to Marriage Pressure Created by Student

एमडीयू के एक सहायक प्रोफेसर ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। उसका शव कलानौर में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटना से थोड़ी दूरी पर ही मृतक की मोटरसाइकिल भी मिली है।

विज्ञापन


वह मंगलवार शाम से घर से गायब था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि एमडीयू की ही एक छात्रा सहायक प्रोफेसर पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया गया है। हालांकि पुलिस ने मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के परिजनों ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में इस छात्रा के नाम का जिक्र किया है।
विज्ञापन


सुबह रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा कलानौर के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर शव की शिनाख्त कलानौर निवासी मदवि के गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर बलराज के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त बलराज के रूप में की। बलराज की मोटरसाइकिल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

शादी करने की जिद पर अड़ गई

Assistant Professors of MDU Committed Suicide due to Marriage Pressure Created by Student

बलराज एक वर्ष पूर्व ही एमडीयू में मैथ प्रोफेसर के पद तैनात हुआ था। बलराज मंगलवार की शाम को अचानक बिना किसी को बताए ही घर से निकल गया। मृतक के भाई सुरेश मेहरा व अन्य परिजनों ने बताया कि जिस कक्षा को बलराज पढ़ाता था उसी कक्षा में भिवानी की एक छात्रा भी पढ़ती थी।

पिछले तीन महीने से उसका बलराज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बलराज ने कई बार उसे गुरू शिष्य के नाते का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास किया मगर वह बलराज के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। बलराज के परिजनों ने आरोप लगाया कि कई दिन से उस लड़की ने बलराज पर ज्यादा ही दबाव डालना शुरू कर दिया था जिससे मजबूर होकर उसने यह कदम उठाया है।

साहब सिंह, एसएचओ, जीआरपी रोहतक के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि मदवि की एक छात्रा ने बलराज पर शादी के लिए दबाव बना रखा था और इसी के चलते कुछ दिनों से बलराज परेशान चल रहा था। हालांकि पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के पीजीआई भेज दिया है। रेलवे पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed