फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Asian Games Gold Medalist Inspector And His Friend Died In Road Accident In Haryana

झज्जर में दर्दनाक हादसा : पानीपत से घर लौट रहे एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता इंस्पेक्टर समेत दो की मौत

Fri, 12 Mar 2021 04:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Mar 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Asian Games Gold Medalist Inspector And His Friend Died In Road Accident In Haryana
इंस्पेक्टर अनिल कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के झज्जर जिले में एक सड़क हादसे में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बहु-झोलरी मार्ग पर रूडियावास गांव के पास शुक्रवार की अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। दरअसल, यहां कार व कैंटर की टक्कर हो गई। जिसमें नौकायन खिलाड़ी एवं हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर और उनके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मातनहेल की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान खानपुर खुर्द गांव निवासी अनिल कुमार व गोच्छी गांव निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक अनिल कुमार नौकायन के खिलाड़ी थे।
विज्ञापन


अनिल ने 2010 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। इसी आधार पर वह हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर भर्ती हुए थे और एक जनवरी 2021 को ही इंस्पेक्टर बने थे। जानकारी के अनुसार खानपुर खुर्द गांव निवासी रण सिंह ने बताया कि उसका भतीजा अनिल कुमार हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और वह है फिलहाल पानीपत में यातायात पुलिस थाने के प्रभारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय वह अपनी ड्यूटी के बाद पानीपत से घर लौट रहे थे। उनकी मां की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाना था। पानीपत से आते समय अनिल कुमार अपने दोस्त के घर गोच्छी गांव में रुक गए और दोस्त सुरेंद्र के साथ घर लौटने लगे।

शुक्रवार की अल सुबह करीब 3: 30 बजे जब वे रूडियावास गांव के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे एक कैंटर ने उनकी इनोवा गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में अनिल व सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही कैंटर चालक का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राकेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, मातनहेल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed