{"_id":"6536697a53529f78870b8223","slug":"asi-slaps-youths-in-bathinda-video-goes-viral-on-social-media-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: पार्टी कर रहे युवकों को एएसआई ने मारे थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, विभागीय कार्रवाई शुरु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda: पार्टी कर रहे युवकों को एएसआई ने मारे थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, विभागीय कार्रवाई शुरु
Mon, 23 Oct 2023 06:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 23 Oct 2023 06:18 PM IST
सार
पीड़ित युवकों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी और आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि उक्त एएसआई के खिलाफ विभागीय कारवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद घटना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में मॉडल टाउन फेस तीन में स्थित एक रेस्तरां एवं बार में जन्मदिन पार्टी मना रहे युवकों से थाना सिविल लाइन के एएसआई ने बेवजह मारपीट की। एएसआई ने युवकों को थप्पड़ और पेट में घुसे मारे। पूरी घटना की रिकार्डिंग रेस्तरां के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की खूब किरकिरी हुई और लोगों ने पुलिस पर गुड़ागर्दी करने का आरोप लगाया। वहीं पीड़ित युवकों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी और आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि उक्त एएसआई के खिलाफ विभागी कारवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, सोमवार को सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल हुई। इसमें मॉडल टाउन फेस तीन की मार्केट में स्थित एक रेस्तरां एवं बार की जांच करने पहुंचे थाना सिविल लाइन के पुलिस अधिकारी और उनकी टीम ने पार्टी कर रहे कुछ नौजवानों से पूछताछ की और बाद में एक एएसआई युवकों को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। टेबल पर बैठे चार युवकों को थप्पड़ मारने के बाद एएसआई ने दूसरे टेबल पर बैठे दो अन्य युवकों को भी थप्पड़ मारा। इसके बाद पुलिस टीम ने युवकों को वहां से भगा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।