{"_id":"57dfeccf4f1c1ba665a828da","slug":"asi-shot-himself-with-his-service-revolver-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस रिवॉल्वर से ASI ने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्विस रिवॉल्वर से ASI ने खुद को मारी गोली, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला में एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह गांव कौरजीवाला के पास सुनसान जगह पर खड़ी कार में शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान थाना पसियाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
मामले के जांच अधिकारी सेंच्युरी एनक्लेव पुलिस चौकी के इंचार्ज शिव कृपाल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह नाभा मार्ग से गांव कौरजीवाला को जाते कच्चे रास्ते पर खड़ी कार में शव देखा गया। जांच के बाद मृतक की पहचान सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह (49) के तौर पर हुई। सुखदेव सिंह की कनपटी में गोली का निशान था और गोली सिर के आरपार होती हुई कार की छत में लगी हुई थी। सब इंस्पेक्टर का शव जिस कार में मिला वह उसके दोस्त की थी। सफेद रंग की यह कार चंडीगढ़ नंबर की है। एसआई के शव के पास सर्विस रिवाल्वर पड़ी थी। एसआई 92 बैच से है और वर्तमान में पटियाला में बतौर इंचार्ज मालखाना काम कर रहे थे। इंचार्ज ने बताया कि इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।