फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ASI Shot dead in Amritsar

Amritsar: चौकी में फाइल देने जा रहे एएसआई की गोली मारकर हत्या, 3 आरोपियों की हुई पहचान, खून से सने कपड़े मिले

Fri, 17 Nov 2023 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 03:17 PM IST
सार

स्वरूप सिंह गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर चले गए थे। इसके बाद रात नौ बजे वह बाइक पर कुछ काम से बाहर निकले थे। कुछ देर बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। शुक्रवार सुबह खानकोट नवा पिंड ड्रेन के पास स्वरूप सिंह का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
ASI Shot dead in Amritsar
अमृतसर में एएसआई की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के नवां पिंड चौकी में तैनात एएसआई सरूप सिंह की अज्ञात लोगों ने गुरुवार रात गोली मार हत्या कर दी। दुबुर्जी-खानकोट गांव की लिंक रोड पर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। जंडियाला थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह एएसआई का शव बरामद किया है। वारदात स्थल के पास ही एएसआई की एक्टिवा भी मिली है। 

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों की पहचान की है। एसपी (पीआईबी) गुरप्रताप सिंह सहोता ने बताया कि एक आरोपी के घर से खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। एसपी सहोता ने बताया कि प्रताप एवेन्यू, जीटी रोड निवासी एएसआई सरूप सिंह नवां पिंड पुलिस चौकी में तैनात थे।
विज्ञापन


गुरुवार रात एएसआई के मोबाइल पर किसी का फोन आया और फोन करने वाले के साथ सरूप सिंह की काफी बहस हुई। इसके बाद करीब रात 8:45 बजे सरूप सिंह एक्टिवा पर सवार होकर किसी केस की फाइल पुलिस चौकी नवां पिंड देने निकले। रात 9:30 बजे सरूप सिंह के मोबाइल पर उनकी पत्नी कुलदीप कौर ने बात की तो एएसआई ने कहा कि जिसे फाइल देनी है, अभी आया नहीं और इसके कुछ देर बाद सरूप सिंह का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muktsar: अपने तीन बच्चों के साथ नहर में कूदा व्यक्ति, तलाश जारी, राजस्थान का रहने वाला है परिवार

उन्होंने बताया कि एएसआई सरूप सिंह का मोबाइल बंद होने पर उनका बेटा लवप्रीत सिंह मां कुलदीप कौर के साथ सरूप सिंह को ढूंढने निकले। जब वे नवां पिंड चौकी पहुंचे तो पता चला कि एएसआई चौकी में पहुंचे ही नहीं। इसके बाद लवप्रीत सिंह रिश्तेदारों के साथ पूरी रात पिता को तलाशते रहे लेकिन एएसआई का कहीं कुछ पता नहीं चला।

लिंक रोड पर मिला शव

लवप्रीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब लवप्रीत सिंह अपने पिता की तलाश करते दुबुर्जी से खानकोट गांव के लिंक रोड पर पहुंचे, तो एएसआई वहां सड़क के किनारे गिरे मिले। उनके पिता खून से लथपथ थे और सिर में गोली लगी थी। पिता की एक्टिवा भी शव से कुछ ही दूरी पर पड़ी थी। सूचना के बाद पुलिस ने एएसआई के शव को कब्जे में ले लिया।

तीन आरोपियों की हुई पहचान

एसपी गुरप्रताप सिंह सहोता ने बताया कि वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल टावर की लोकेशन के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान हो गई है। इनमें तरसिक्का का शरणप्रीत सिंह, अकालगढ़ ढरपइंया का विशालदीप सिंह व वंश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इनसे पूछताछ के लिए जब तीनों के घरों पर दबिश दी गई तो विशालदीप सिंह के घर पर खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed