{"_id":"14910c164862a1320b67b2b0c8b71474","slug":"asi-lost-service-pistol-case-filed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां एएसआई ने गुम कर दी सर्विस पिस्टल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां एएसआई ने गुम कर दी सर्विस पिस्टल
ब्यूरो/अमर उजाला, अमलोह (फतेहगढ़ साहिब)
Updated Thu, 11 Dec 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस पिस्टल को गुम करने पर अमलोह थाना में तैनात एक एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने 20 अक्तूबर को एसपी हेडक्वार्टर को इस बारे में कार्रवाई अमल में लाने के लिए आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
एसपी (एच) की रिपोर्ट के मुताबिक एएसआई सरकारी पिस्टल नौ एमएम और 8 कारतूस मैगजीन सहित नहीं दिखा पाया।
मामले की छानबीन कर रहे एएसआई मेजर सिंह और अमलोह थाना के मुंशी ने बताया कि एएसआई जसविंदर सिंह ने अपना सर्विस पिस्टल पिछले दो सालों से कहीं गुम कर दिया है।
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों द्वारा जसवीर सिंह को पिस्टल की खोज के लिए बार-बार समय दिया गया था लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी जसवीर सिंह अपना सर्विस 9 एमएम पिस्टल और 8 कारतूस मैगजीन नहीं ढूंढ पाया।
विज्ञापन
इस पर एसएसपी के आदेश पर एएसआई के खिलाफ लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं।
थाना मुंशी के अनुसार जसवीर सिंह फिलहाल तीन दिन की छुट्टी पर है और उसके आने पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।