फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   asi dead due to accident with train in panchkula

गौशाला से लौट रहा ASI ट्रेन की चपेट में आया, मौत

Wed, 21 Oct 2015 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 21 Oct 2015 10:38 AM IST
विज्ञापन
asi dead due to accident with train in panchkula

पंचकूला में दर्दनाक हादसा। गौशाला में चारा डालकर घर लौट रहे एएसआई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों ने जीआरपी को दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मनीमाजरा निवासी राकेश कुमार (42) के रूप में हुई है। जीआरपी सुसाइड एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि मृतक राकेश की जेब से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पंचकूला स्थित पुलिस हेडक्वार्टर के टेलीकॉम डिपार्टमेंट में बतौर एएसआई तैनात था। वह मनीमाजरा स्थित घर से मनसा देवी स्थित गौशाला में गायों को चारा डालने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद गौशाला के पास से गुजरने वाली रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पहुंच गई।

बालाजी जाने से पहले गया था चारा डालने
परिजनों ने बताया कि स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम में डाक ड्यूटी पर तैनात एएसआई रमेश कुमार परिवार के साथ राजस्थान स्थित बालाजी जाने की तैयारी में था। इससे पहले घर से गायों को चारा डालने के लिए मनसा देवी के पास गौशाला के लिए गया था।


काफी देर तक जब वह नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। बाद में उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। जांच अधिकारी ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed