{"_id":"5d07d2988ebc3e2c7546cbc8","slug":"asi-committed-suicide-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में लिखा- मुझसे बीमारी सहन नहीं होती और एएसआई ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट में लिखा- मुझसे बीमारी सहन नहीं होती और एएसआई ने लगा लिया फंदा
Tue, 18 Jun 2019 01:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
मृतक एएसआई राकेश कुमार
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से परेशान एएसआई राकेश कुमार ने लघु सचिवालय में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार लिखा है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार हांसी शहर थाने में तैनात एएसआई राकेश कुमार ने लघु सचिवालय में खजाना कार्यालय के समीप सीढ़ियों पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया। राकेश कुमार सिंघरान गांव का रहने वाला था और फिलहाल जवाहर नगर में रह रहा था।
विज्ञापन
वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था, जिससे मानसिक रूप परेशान रहता था। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
यह लिखा सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में राकेश कुमार ने लिखा है कि वह हांसी शहर थाने में तैनात है व शारीरिक रूप से बीमार है। बीमारी के कारण उससे तकलीफ सहन नहीं हो रही है। मौत के लिए वह स्वयं जिम्मेदार है। इसमें उसने अपनी मोटरसाइकिल हांसी शहर थाने में खड़ी होने का भी जिक्र किया है।
साथ ही उसने लिखा है कि उसकी बाइक और थाने वाली अलमारी की चाबी उसकी अटैची में पड़ी है। राकेश कुमार ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उसके अस्पताल के बिल भी अटैची में हैं, जो राकेश हवलदार से कहकर पास करवा लें।