{"_id":"65aab3c15b4797229a07b05d","slug":"asi-arrested-for-taking-bribe-in-jhajjar-of-haryana-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar News: 40 हजार की रिश्वत लेते बेरी थाने का ASI गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के बदले मांगी थी घूस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar News: 40 हजार की रिश्वत लेते बेरी थाने का ASI गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के बदले मांगी थी घूस
Fri, 19 Jan 2024 11:13 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:13 PM IST
सार
विजिलेंस टीम ने एएसआई को थाने के अंदर से गिरफ्तार किया है। रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को थाने बुलाया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी थाने में दर्ज लड़ाई-झगड़े के एक केस से दो आरोपियों के नाम निकालने के बदले रिश्वत मांगना एएसआई को भारी पड़ गया। 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने एएसआई रामअवतार को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विजिलेंस को अनिल नामक युवक ने शिकायत दी थी कि उनके परिवार के छह लोगों के खिलाफ बेरी थाना में लड़ाई-झगड़े का केस दर्ज हैं। इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनको जमानत मिल गई थी। अब दो लोगों को केस से बाहर निकालने के बदले एएसआई रामअवतार 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
शिकायत के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम का गठन किया। आरोपी एएसआई ने अनिल को 40 हजार के साथ बेरी थाने में बुलाया। शुक्रवार देर शाम को अनिल 40 हजार लेकर बेरी थाने पहुंचे और रिश्वत की राशि रामअवतार को दे दी। जैसी ही राशि अनिल ने दी वैसे ही विजिलेंस को इशारा कर दिया। इशारा पाते ही विजिलेंस ने मौके से रामअवतार को नकदी समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन
विजिलेंस ने उसके खिलाफ केस दर कर लिया हैं। विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रोमिला ने बताया की अनिल ने एएसआई रामअवतार के खिलाफ 40 हजार की रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। इस पर रामअवतार को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।