{"_id":"df373b2ba9ad13764108ec5c18e92b27","slug":"arrested-for-sending-sms-to-sad-woman-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शिअद प्रत्याशी को sms भेजने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला शिअद प्रत्याशी को sms भेजने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Wed, 07 May 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली पुलिस ने करीब तीन सप्ताह पहले शिअद उम्मीदवार परमजीत कौर गुलशन के फरीदकोट आवास के फोन पर एसएमएस भेजने के मामले में एक वकील को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने 24 अप्रैल को ही गुलशन के पीए गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया था।
शिकायत के अनुसार 13 अप्रैल को गुलशन के आवास पर डॉ. रुपिंदर सिंह के नाम पर चल रहे फोन पर एक व्यक्ति ने घटिया शब्दावली का एसएमएस भेजे।
इस केस में मंगलवार को पुलिस ने फरीदकोट के एक वकील जगदीप सिंह बाजवा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पहले यह केस आईटी एक्ट व लोक प्रतिनिधित्व एक्ट के तहत दर्ज किया गया था और दोनों ही एक्ट जमानत योग्य है लेकिन पुलिस ने बाजवा को गिरफ्तार करने के बाद इस केस में आईपीसी की धारा 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस) की धारा भी लगा दी है और गिरफ्तारी के तुरंत बाद बाजवा को अदालत में भी पेश कर दिया।
विज्ञापन
अदालत में पेशी के दौरान बाजवा के वकील कुलइंदर सिंह सेखों ने बताया कि यह मामला राजनीतिक रंजिश में दर्ज किया गया है और जिस फोन पर एसएमएस हुआ है, वह फोन भी गुलशन के नाम पर नहीं है।
विज्ञापन
इस केस की अगली सुनवाई 7 मई को रखी गई है। उधर जिला बार एसोसिएशन के सीनियर सदस्यों ने एडवोकेट जगदीप सिंह बाजवा की गिरफ्तारी पर रोष जताया है और 7 मई को जिला पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है।
बाजवा के पिता गुरदीप सिंह बाजवा ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनावों में उनके परिवार ने शिअद को छोड़कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन किया था और इसी कारण उनके बेटे पर झूठा मामला दर्ज किया गया है। गुरदीप सिंह बाजवा भी एक बार शिअद उम्मीदवार के खिलाफ एसजीपीसी का चुनाव लड़ चुका है।