{"_id":"580d25e34f1c1bcb75bc22ff","slug":"arrested-for-illegal-trafficking-of-alcohol-two-parcels-seized-thousands-of-kantron","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार, दो कैंटरों से हजारों पेटियां जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार, दो कैंटरों से हजारों पेटियां जब्त
टीम डिजीटल/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 24 Oct 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ ने जालंधर से मोगा आ रहे दो कैंटरों में लदी 2360 पेटियां अवैध शराब जब्त की हैं। डीएसपी (आई) सतपाल सिंह गिल ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख स्नेहदीप शर्मा के निर्देश तहत शुरू की मुहिम के अंतर्गत जालंधर से मोगा आ रहे दो कैंटरों से 28320 बोतलें अवैध शराब जब्त की हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जालंधर साइड से अवैध शराब के भरे दो कैंटर मोगा को आ रहे हैं। इसके आधार पर सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों कैंटरों की तलाशी ली।
विज्ञापन
इस दौरान एक कैंटर चालक फरार हो गया और दूसरा कैंटर चालक को काबू कर लिया है। उसकी पहचान कृष्ण निवासी जम्मू बस्ती अबोहर के तौर पर हुई है। वहीं गुरमीत सिंह फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मेहना में आबकारी एक्ट तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया है कि यह शराब जालंधर के एक डिस्ट्रीब्यूटर की है। आरोपी ने यह भी कहा कि यह अवैध शराब माफिया गिरोह ने खुद मोगा से लेने आना था।