{"_id":"570667084f1c1b8818c81107","slug":"arrest-warant-realease-for-rape-accused-of-former-punjab-ig-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी पूर्व आईजी के बेटे के विदेश भागने की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी पूर्व आईजी के बेटे के विदेश भागने की जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Apr 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दुष्कर्म के आरोपी पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी के बेटे को पकड़ने में नाकाम पुलिस आरोपी विक्रमजीत के विदेश भागने की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी का अरेस्ट वारंट लिया है।आरोपी विक्रमजीत पर पुलिस ने 12 मार्च को महिला से दुष्कर्म और पैसे उगाही करने का मामला दर्ज किया था। वहीं, अभी तक पुलिस आरोपी का सुराग तक नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
सेक्टर-39 थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बुधवार को अरेस्ट वारंट जारी किया गया। इसके साथ आरोपी की तलाश लगातार जारी है। उसने संबंधियों और जानकारों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, सूत्रों का माने तो आरोपी विक्रमजीत को विदेश भागने के शक में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी के घर से पीड़िता की गाड़ी बरामद: थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की शाम आरोपी विक्रमजीत के पटियाला स्थित घर पर छापामारी की गई। वहां से रेप पीड़िता की एक कार बरामद हुई। इसकी सूचना पीड़िता ने पुलिस को पहले भी दी थी। थाना पुलिस आरोपी के घर से कार लेकर चंडीगढ़ आ गई। जबकि, आरोपी के बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा पाई।
विज्ञापन
यह है मामला: सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में सेक्टर-37 निवासी विक्रमजीत पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज करवाया था। महिला ने कहा था कि विक्रमजीत से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं।
महिला ने आरोप लगाया कि विक्रम के कहने पर ही उसने पति से तलाक लिया। इसके बाद विक्रम ने उससे शादी नहीं की। महिला ने आरोपी पर उससे समय-समय पर पैसों की उगाही करने का भी आरोप लगाया। महिला ने पिछले साल अक्तूबर में ही शिकायत दी थी, जबकि पुलिस ने जांच के बाद 12 मार्च 2016 को केस दर्ज किया था।