फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Around 29 lakh cash looted by cutting ATM from gas cutter in Sonipat

सोनीपतः गैस कटर से एटीएम काटकर 29 लाख की नकदी ले गए चोर, सीसीटीवी भी जलाया

Tue, 09 Apr 2019 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Around 29 lakh cash looted by cutting ATM from gas cutter in Sonipat
गांव सांदल कलां स्थित एसबीआई का एटीएम जहां गैस कटर से काटकर चोरी की गई है।

गन्नौर इलाके के गांव सांदल कलां स्थित एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोर करीब 29 लाख रुपये की नकदी निकालकर ले गए। एटीएम में एक दिन पहले ही 12 लाख रुपये डाले गए थे और उस समय करीब 17 लाख रुपये थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने रुपये चोरी हुए हैं। चोरी से पहले कुछ रुपये ग्राहक पहले निकाल चुके थे या नहीं।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजलूगढ़ी चौकी पुलिस ने मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही भी सामने आ रही है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई है। गांव भाखरपुर निवासी योगेश ने बताया कि वह एजीएस कंपनी में कार्यरत है। उनकी कंपनी एटीएम में नकदी डालने का काम करती है। 
विज्ञापन


उनकी कंपनी गांव सांदल कलां स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसे डालती है। उन्होंने बताया कि गांव सांदल कलां स्थित एटीएम पर गांव का ही सुरेंद्र सुरक्षा गार्ड है। उसने सोमवार सुबह सवा पांच बजे उन्हें सूचना दी कि एटीएम को काटकर चोर नकदी ले गए हैं। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और जांच की। साथ ही गन्नौर पुलिस को अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गन्नौर की राजलूगढ़ी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। एटीएम को नीचे से गैस कटर से काटा गया था। इससे पहले गेट पर लगे शटर को भी गैस कटर से काटा गया था। उसके बाद पैसे निकाले गए हैं। योगेश ने बताया कि एटीएम में शनिवार को 12 लाख रुपये डाले गए थे। 

जब एटीएम में राशि डाली गई तो उस समय 17 लाख 36 हजार रुपये पहले से एटीएम में थे। इसमें से कितनी राशि उपभोक्ताओं ने निकाली है इसका पता मंगलवार को जांच के बाद लग सकेगा। चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी को भी गैस कटर से जला रखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एटीएम पर नियुक्त गार्ड की लापरवाही भी सामने आई है। वह रात को चौबारे पर जाकर सो गया था। 

एटीएम को काटकर नकदी चोरी होने की सूचना मिली थी। मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक से एटीएम ट्रांजिक्शन का रिकॉर्ड व सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद ही वारदात के बारे में पता लग सकेगा कि कितनी राशि चोरी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed