फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   army man suicide in bathinda cantt

बठिंडा छावनी में सेना के लेफ्ट नायक ने लगाया फंदा

Wed, 06 Jan 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 06 Jan 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
army man suicide in bathinda cantt

बठिंडा छावनी में एक सेना कर्मचारी ने संदिग्ध हालातों में अपने क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसकी  पहचान लेफ्ट नायक प्रितपाल सिंह निवासी मानसा के तौर पर हुई है। वह बीते कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। थाना कैंट के एएसआई दर्शन सिंह ने इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रितपाल सिंह बतौर लेफ्ट नायक कुछ साल पहले 10 सीएसआर रेजीमेंट बठिंडा कैंट में भर्ती हुआ था। मंगलवार शाम को वह ड्यूटी कर वापस कैंट स्थित अपने क्वार्टर में आ गया, वहीं देर शाम उसके पड़ोसी जब किसी काम से उसके क्वार्टर आए तो प्रितपाल सिंह का शव पंखे से लटकता पाया गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर सेना के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना कैंट में उसके परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर उसका शव उनके हवाले कर दिया। उसका बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रितपाल सिंह बीते कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। इस वजह से उसने यह कदम उठाया। सूत्रों के अनुसार प्रितपाल सिंह जब अपने क्वार्टर में मृत पाया गया था उस समय वह अकेला था। उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed