{"_id":"63513e6320025571ca48f17e","slug":"army-jawan-arrested-for-spying-for-pakistan-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वतन से धोखा: पंजाब में पकड़ा गया सेना का जवान, पाकिस्तान भेज रहा था फोटो और खुफिया जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वतन से धोखा: पंजाब में पकड़ा गया सेना का जवान, पाकिस्तान भेज रहा था फोटो और खुफिया जानकारी
Thu, 20 Oct 2022 05:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Oct 2022 05:58 PM IST
सार
बुधवार की रात को सेना का जवान मनोज कुमार कुछ विशेष जानकारी लेकर पाकिस्तान भेजने की फिराक में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, उसकी गिरफ्तारी के समय कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। थाना घरिड़ा में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने देश की खुफिया जानकारी आईएसआई और पाकिस्तानी तस्करों को देने वाले सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। घरिंडा थाना प्रभारी के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 के तहत केस दर्ज करने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है। सेना के अधिकारियों को सूचित कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी जवान की पहचान मनोज चौधरी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
एसएचओ कर्मपाल सिंह के अनुसार पिछले कई दिनों से पाकिस्तान की तरफ से हथियार और नशीले पदार्थ भेजे जा रहे हैं। इसके चलते पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और लगातार बॉर्डर एरिया में सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्हें खुफिया एजेंसियों से पता चला कि मनोज चौधरी निवासी गांव उसराहा, रसूलपुर, उत्तर प्रदेश सेना में सैनिक के तौर पर नौकरी कर रहा है। इस समय खासा में तैनात है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी तस्करों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा है। भारतीय सेना की खुफिया जानकारी और सेना की संवेदनशील जगह की फोटो और नक्शे पाकिस्तान को भेज रहा है। भारत की सुरक्षा को खतरे में डालते हुए दुश्मन देश के लिए काम कर रहा है। बॉर्डर एरिया में बुधवार की रात को सेना का जवान मनोज कुमार कुछ विशेष जानकारी लेकर पाकिस्तान भेजने की फिराक में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, उसकी गिरफ्तारी के समय कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। थाना घरिड़ा में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन