{"_id":"62efdb3716e26b55434ce381","slug":"army-caught-fake-major-from-military-hospital-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot News: सेना ने मिलिट्री अस्पताल से पकड़ा फर्जी मेजर, जाली पहचान पत्र बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Pathankot News: सेना ने मिलिट्री अस्पताल से पकड़ा फर्जी मेजर, जाली पहचान पत्र बरामद
Sun, 07 Aug 2022 09:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Aug 2022 09:05 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक आरोपी मिलिट्री अस्पताल में लांड्री प्लांट ठीक करने आया था और कुछ दिन से रेलवे रोड स्थित होटल में रह रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले में डमटाल पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिलिट्री अस्पताल पठानकोट में सेना ने एक फर्जी मेजर को काबू किया है। उसके पास सेना का एक फर्जी पहचान पत्र भी मिला है। जिसे दिखाकर वह खुद को सेना में मेजर बताता था। सेना ने यह मामला थाना डमटाल पुलिस को सौंपा है। समाचार लिखे जाने तक मिलिट्री अस्पताल में ही आरोपी से पुलिस और सेना के अधिकारी पूछताछ में जुटे थे।
विज्ञापन
व्यक्ति की पहचान वेस्ट दिल्ली निवासी के तौर पर हुई है। पहचान पत्र के अनुसार आरोपी खुद को आईएमए देहरादून में तैनात बताता था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति एमईएस के ठेके लेता है। पेशे से इंजीनियर व्यक्ति ने रौब जताने के लिए सेना का कार्ड बनवाया था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी मिलिट्री अस्पताल में लांड्री प्लांट ठीक करने आया था और कुछ दिन से रेलवे रोड स्थित होटल में रह रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले में डमटाल पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन