फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Armed robbers attack Punjab National Bank’s cash van

कैश वैन पर लुटेरों ने की फायरिंग, सुरक्षा गार्ड की हिम्मत देख भागे

Tue, 05 Sep 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Tue, 05 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Armed robbers attack Punjab National Bank’s cash van
सुरक्षा गार्ड को शाबाशी देते एसएसपी
गांव भकना के पास पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन लूटने की असफल कोशिश का मामला सामने आया है। कैश वैन में करीब 73 लाख रुपये थे। गांव भकना के पास एक कार सवार और दो मोटरसाइकिलों पर सवार 7-8 लुटेरों ने कैश वैन का पीछा किया और गोलियां चलाई। गार्ड ने जवाब में फायरिंग की तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन अमृतसर से 93 लाख रुपये कैश लेकर खासा की तरफ रवाना हुई थी। वहां पर कैश वैन ने 20 लाख की राशि बैंक में दी। इसके बाद वैन 73 लाख रुपये लेकर तरनतारन की तरफ रवाना हुई। दोपहर करीब 12 बजे गांव भकना के पास एक कार और दो बाइक सवार सात-आठ लुटेरों ने कैश वैन का पीछा शुरू किया और लूट के इरादे से फायरिंग कर दी। वैन के सुरक्षागार्ड सुलखन सिंह ने जवाब में गोलियां चलाई तो लुटेरे भाग गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से गोलियां चलाने वाले लुटेरों के वाहन की तलाश के लिए जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कैश वैन को एक कार और दो बाइक पर सवार लुटेरों ने घेर लिया था और गोलियां चलाकर लूटने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षा गार्ड की हिम्मत की वजह से लुटेरे भाग गए। पंजाब नेशनल बैंक के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर नितिन मेहता ने कहा कि सुरक्षा गार्ड की हिम्मत की वजह से कैश वैन में रखा गया कैश सुरक्षित बच गया। सुरक्षा गार्ड को बैंक की तरफ से 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed