फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Armed men barge into Chandigarh house, loot jewellery and cash

करोड़ों की लूट में हो सकता है कोई ‘करीबी’, इस थ्योरी पर काम कर रही पुलिस

Thu, 11 Jan 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Armed men barge into Chandigarh house, loot jewellery and cash
Chandigarh robbery
सेक्टर-33 में बिजनेसमैन अजीत जैन के घर गन प्वाइंट पर हुई डेढ़ करोड़ की ज्वैलरी लूट के मामले में पुलिस को किसी जानकार या करीबी के शामिल होने का अंदेशा है। इसका कारण यह है कि एक तो चारों लुटेरों ने मंकी कैप पहनी हुई थी।
विज्ञापन


वहीं, वारदात के दौरान एक आरोपी कुछ नहीं बोला। शायद उसे परिवार के लोगों के आवाज पहचान लेने का डर था। वारदात के तरीके से लगता है कि उन्हें परिवार और घर में काफी ज्वैलरी होने के बारे में पूरी जानकारी थी। घर में दाखिल होते ही सबको गन प्वाइंट पर ले लिया। आरोपी उनसे आते ही लॉकर को लेकर पूछते रहे। आरोपी घर में उस वक्त दाखिल हुए, जब घर के मालिक, ड्राइवर और नौकर घर पर नहीं थे। ड्राइवर और दूसरे नौकर को अजित जैन की पत्नी रितु ने ही मार्केट से ब्रेड लेने भेजा था। इसके तुरंत बाद ही आरोपी घर में दाखिल हुए। वहीं इसके अलावा भी अजीत ने तीन आपराधिक मामले दर्ज कराए हुए हैं। पुलिस उन मामले के आरोपियों की कुंडली भी खंगाल रही है। 
विज्ञापन


पूर्व ड्राइवर ने मांगे थे पांच करोड़, दी थी तेजाब फेंकने की धमकी
पुलिस ने बताया कि अजीत जैन को दिसंबर 2012 में पूर्व ड्राइवर ने पत्र भेजकर पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। साथ ही धमकी दी गई थी कि यदि रकम नहीं दी गई तो अजीत और उनके बेटे पर तेजाब फेंक देगा। पुलिस ने उस समय अमृतसर निवासी पूर्व ड्राइवर नरिंदर सिंह को गिरफ्तार भी किया था। इसके खिलाफ अदालत में मामला विचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी और हरियाणवी में बात कर रहे थे आरोपी

Armed men barge into Chandigarh house, loot jewellery and cash
Chandigarh robbery
तीन एसएचओ की टीम गठित, अलग-अलग टास्क पर लगाया 
डीएसपी साउथ दीपक यादव के अनुसार पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल तीन एसएचओ सेक्टर-34, 36 और 49 के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर उन्हें जांच पर लगा दिया है। तीनों इंस्पेक्टरों को अलग-अलग टॉस्क दिए गए हैं। वहीं, एरिया के मोबाइल डंप डाटा पर क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है। 

पंजाबी और हरियाणवी में बात कर रहे थे आरोपी
अजित जैन की पत्नी रितु और उनकी बेटी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपस में पंजाबी और हरियाणवी में बात कर रहे थे। उनमें से एक ने पूरी वारदात के दौरान मुंह नहीं खोला। पुलिस इस आधार पर वारदात में किसी करीबी के होने का अंदेशा जता रही है। पुलिस की एक टीम जैन के यहां काम कर चुके पुराने कर्मियों और वर्तमान कर्मियों की जानकारी हासिल कर रही है। इनसे जल्द ही पूछताछ की जाएगी।

आसपास के घरों की सीसीटीवी फुटेज हासिल की
लुटेरे जाते हुए जैन के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए थे। पुलिस ने जैन के घर के आसपास रहने वालों के सीसीटीवी की फुटेज हासिल की है। इसमें काले रंग की एक सेंट्रो कार दिखाई दी है, जिसमें आरोपी आए थे। हालांकि, पुलिस इनमें कार नंबर नहीं दिखाई देने की बात कह रही है। पुलिस के अनुसार कार की हेड लाइट एलईडी लगी होने और रात के कारण कार का नंबर सीसीटीवी में सामने नहीं आ सका है। फिलहाल, पुलिस आसपास के एरिया में लगे ट्रैफिक पुलिस के कैमरों से भी फुटेज की जांच कर रही है।

ज्यादा बड़ी हो सकती है लूट

Armed men barge into Chandigarh house, loot jewellery and cash
Chandigarh robbery
ज्यादा बड़ी हो सकती है लूट
अजित जैन की पत्नी रितु ज्वैलरी डिजाइनर का काम करती हैं। वह उच्च वर्ग के लोगों की खास डिमांड पर खास मौकों के लिए डिजाइनर ज्लैवरी बनाती हैं। वह घर से ही काम करती हैं। वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने अब तक लूटे गए सामान की लिस्ट पुलिस को नहीं दी है।

परिवार के लोगों का कहना है कि रितु और उनकी बेटी वारदात के बाद से सदमे में हैं और काफी सहमे हुए हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार लूटी गई ज्वैलरी की कीमत पांच करोड़ रुपये तक हो सकती है। रितु ज्वैलरी डिजाइनर हैं, इसलिए भी अंदेशा जताया जा रहा है।

7.21 बजे घर में दाखिल हुए थे लुटेरे
लुटेरे 7.21 बजे घर में दाखिल हुए थे और करीब 20 मिनट तक घर में रहे। इस दौरान रितु की विवाहित बेटी ने एक बार भागने की कोशिश भी, लेकिन लुटेरों ने उसे पकड़ लिया। उनकी विवाहित बेटी के पति नार्थ ईस्ट में पैरामिलिट्री में तैनात हैं। वह इन दिनों माता-पिता के साथ ही रह रही है। लुटेरों ने विरोध के दौरान रितु पर हमला भी किया। इससे उनके नाक के नीचे हल्की चोट आई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed