फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Architect shot dead in Ludhiana

लुधियाना में आर्किटेक्ट की गोली मारकर हत्या, भाई की शिकायत पर मामला दर्ज

Thu, 11 Oct 2018 07:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
Architect shot dead in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना के डुगरी फेस वन इलाके में गुरुवार सुबह बाइक सवार युवक ने एक आर्किटेक्ट को चार गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। आर्किटेक्ट डुगरी फेस वन में चल रहे काम का जायजा लेने आया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान धांधरा रोड स्थित खन्ना एन्क्लेव निवासी प्रदीप सिंह बंसल उर्फ मंदीप के रुप में हुई है।

विज्ञापन


 सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। गोली मारने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। थाना डुगरी की पुलिस ने प्रदीप के भाई की शिकायत पर बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भाई के अनुसार प्रदीप के बलविंदर की पत्नी के साथ संबंध थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदीप डुगरी फेस वन स्थित सुखदेव सिंह की कोठी में काम करवा रहा था। वह रोजाना सुबह कोठी आता और लेबर को काम समझाकर चला जाता था। गुरुवार सुबह नौ और सवा नौ बजे के बीच प्रदीप सुखदेव के घर पहुंचा। प्रदीप और सुखदेव ने आपस में डिस्कस करने के बाद मजदूरों को हिदायतें दी। इसी दौरान वह बात करते हुए बाहर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुखदेव घर के अंदर चला गया। जब प्रदीप कार में बैठने लगा तो वहां पहले से मौजूद बाइक सवार ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं सामने घर में रहने वाली महिला ने बताया कि जब गोलियां चलीं तो उन्होंने सोचा कि घर के बाहर किसी ने पटाखे चलाए हैं। जब वह बाहर आई तो प्रदीप नीचे गिरा पड़ा था। वह पानी मांग रहा था। वह उसके लिए पानी और कुर्सी लाए। उन्होंने उसे कुर्सी पर बिठाया। इतने में सुखदेव बाहर आया और उसे अस्पताल ले गया जहां प्रदीप ने दम तोड़ दिया।   

इलाके की पूरी रेकी करने के बाद की थी वारदात

Architect shot dead in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी रेकी की हुई थी। गुरुवार को मौका देखकर आरोपी ने प्रदीप को गोली मारी और फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी साढ़े नौ बजे के करीब ही घर के सामने आकर खड़ा हो गया था। उसने फरार होने के लिए पहले ही बाइक सीधी करके लगा दी थी। वह काफी समय तक प्रदीप का इंतजार करता रहा। जब प्रदीप बाहर आया तो आरोपी ने प्रदीप पर गोलियां बरसा दी। लोगों का कहना है कि वह पहले तो बाइक पर बैठा रहा। फिर इधर-उधर घूमता रहा। प्रदीप के सुखदेव के साथ खड़े होने के दौरान भी वह वहीं खड़ा था।

नाजायज संबंधों ने ली जान
पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह ने बताया कि प्रदीप के भाई ने पुलिस के पास बयान दर्ज कराए है कि उसके भाई प्रदीप के बलविंदर सिंह की पत्नी के साथ संबंध थे। इसी बात को लेकर पहले भी कई बार पंगा हुआ था। उसका आरोप है कि बलविंदर ने ही गोलियां मार कर उसके भाई को मौत के घाट उतारा है। कमिश्नर का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में जो व्यक्ति कैद हुआ है वह बलविंदर सिंह नहीं है। 

जांच की जा रही है कि गोलियां मारने वाले के साथ बलविंदर सिंह आया था या नहीं। उसने सुपारी देकर हत्या करवाई है या फिर दोस्ती के नाते किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार बलविंदर सिंह और आरोपी एक ही इलाके के रहने वाले हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed